{"_id":"61e9a48e16e38f1ab2730698","slug":"nap-team-confiscated-the-goods-kept-out-of-the-yellow-belt-fatehabad-news-hsr6224932164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली पट्टी से बाहर रखा सामान नप टीम ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली पट्टी से बाहर रखा सामान नप टीम ने किया जब्त
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिस और नप टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में सड़कों पर पीली पट्टी खींचने का काम पूरा होने के बाद नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस टीम भी एक्शन में आ गई है। वीरवार को नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे तो दुकानदार के रखे गए सामान को नप कर्मचारियों ने जब्त कर लिया। इसके अलावा कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों की नप और पुलिस टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने दोनों टीमों की कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दुकानदार शांत हो गए। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे कि पीली पट्टी के बाहर अगर कोई वाहन खड़ा मिला या सामान रखा होगा तो कार्रवाई होगी। वीरवार सुबह ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह, एएसआई हेतराम अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके अलावां नगर परिषद से मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, सफाई निरीक्षक महेश कुमार सफाई कर्मचारियों के साथ पहले हंस मार्केट पहुंचे, इसके बाद थाना रोड और फिर जवाहर चौक में कार्रवाई की गई।
बहस हुई तो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बोले- पीली पट्टी की मांग तुम्हारी थी
ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की टीम जब जवाहर चौक पहुंची तो कुछ दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने अपनी दुकानों के बाहर सामान रख रखा है। अगर सामान उठाएंगे तो यहां पर वाहन खड़े हो जाएंगे। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुकानदारों ने लिखकर दिया था कि शहर की सड़कों पर पीली पट्टी लगाई जाए, पीली पट्टी लग जाएगी तो वह सामान हटा लेंगे। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया कि शहर में व्यवस्था सुधारने के लिए कर रहे हैं। अगर शहर में अतिक्रमण होगा तो ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंचेंगे।