फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Naib arrested for accepting bribes

नायब तहसीलदार घूस लेते गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Sep 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस टीम ने गुरुवार को भूना के नायब तहसीलदार जमीयत राय को रंगेहाथ चालीस हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने चार कनाल जमीन का इंतकाल करने के लिए 70 हजार रुपये घूस की डिमांड की थी। इस पर फरियादी महिला ने असमर्थता जताई।

विज्ञापन


महिला ने नायब तहसीलदार द्वारा घूस की मांग करने की शिकायत विजिलेंस विभाग में की। इस पर विभाग की उच्चाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। इस पर महिला ने नायब तहसीलदार को चालीस हजार रुपये देने की पेशकश की, जिस पर नायब तहसीलदार इंतकाल करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन


सौदा तय होने की जानकारी महिला ने विजिलेंस टीम को दी। विजिलेंस विभाग की टीम महिला के बताए समय पर पहले से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ भूना स्थित नायब तहसीलदार के ऑफिस के बाहर तैनात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जैसे ही नायब तहसीलदार को घूस के रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। स्टेट विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सनियाना निवासी गुरप्रीत कौर पुत्री मोहर सिंह ने 4 कनाल जमीन अपने नाम कराई थी, जिसके इंतकाल के लिए वह पिछले तीन महीने से चक्कर काट रही थी। लेकिन नायब तहसीलदार इंतकाल करने के लिए 70 हजार रुपये घूस की डिमांड कर रहे थे।

लेकिन गुरप्रीत कौर ने इतनी राशि देने से मना किया और मामले की जानकारी विजिलेंस विभाग को दी। महिला की शिकायत पर विजिलेंस विभाग सक्रिय हुआ और उसने नायब तहसीलदार को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत महिला ने इंतकाल करने के बदले नायब तहसीलदार को 40 हजार रुपये घूस देने की पेशकश की। इस पर सौदा तय हो गया। गुरुवार को महिला घूस की राशि भूना स्थित नायब तहसीलदार के कार्यालय लेकर पहुंची। वहीं, योजना के अनुसार विजिलेंस विभाग की टीम पहले से ही वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनुभव मेहता के साथ मौजूद थी।

महिला ने जैसे ही नायब तहसीलदार को घूस के रुपये पकड़ाए, विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया है। टीम में स्टेट विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा, एसआई सदानंद, गोपाल राम, जिलेसिंह, रामफल, विनोद शामिल थे।
 
षड़यंत्र के तहत फंसाने का आरोप
विजिलेंस टीम द्वारा नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो वे भड़क गए। शहरवासियों ने नायब तहसीलदार को षड़यंत्र के तहत फंसाने की बात कही। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने उप तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कई लोग इस मामले में उपायुक्त से मुलाकात करने के लिए फतेहाबाद रवाना हो गए।

 नायब तहसीलदार जमीयत राय गोयल के विरुद्ध की गई कार्रवाई को लेकर शहरवासियों में रोष पनप गया। दर्जनाें लोगों ने उप तहलील कार्यालय में नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार को एक षड़यत्र के तहत फंसाए जाने के आरोप लगाए। वहीं कई लोग जिला उपायुक्त राजीव रत्न से मिलने के लिए फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए।


ओम प्रकाश नंबरदार, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, अशोक सिंगला, गजे सिंह नंबरदार, विजय गोयल, गुरदयाल कंबोज, बलबीर खान, संदीप कुमार, इंद्र सिंह आदि ने कहा कि एक स्वच्छ छवि के प्रशासनिक अधिकारी को साजिश के तहत बदनाम करने के साथ-साथ उसकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed