फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nagar Kirtan Yatra will enter Fatehabad from village Dariyapur on 17th.

Fatehabad News: गांव दरियापुर से 17 को फतेहाबाद में प्रवेश करेगी नगर कीर्तन यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Yatra will enter Fatehabad from village Dariyapur on 17th.
फतेहाबाद। गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक लेते डीसी डॉ. विवेक भारती व
फतेहाबाद। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही नगर कीर्तन यात्रा के फतेहाबाद आगमन के लिए रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। इसमें उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह ने अधिकारियों और सामाजिक संगठनों से चर्चा की।
विज्ञापन




बैठक में नगर कीर्तन यात्रा के स्वागत और आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशासन, साध संगत और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए ताकि यह आयोजन पूर्ण गरिमा, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि यह नगर कीर्तन यात्रा 17 नवंबर को दरियापुर से जिला में प्रवेश करेगी। ये यात्रा धर्म, मानवता और भाईचारे का अद्भुत संदेश लेकर आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन और उनका बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धर्म, मानवता और एकता का प्रतीक है, जो गुरुजी के सार्वभौमिक संदेश को हर हृदय तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बैठक में बताया कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान एवं शिक्षा से संबंधित एक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रभलीन ने कहा कि गुरुजी का बलिदान हमें यह सिखाता है कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटना चाहिए। बैठक में वीसी से जुड़े भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के सदस्य मुकेश गर्ग, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसपी जगदीश काजला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed