फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: 39 मुकदमों में वांछित 43 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद में ऑप्रेशन आक्रमण के दौरान एक आरोपी के घर के बाहर खड़ी पुलिस।
फतेहाबाद। ऑपरेशन आक्रमण के तहत शनिवार को विभिन्न अभियोगों में वांछित अपराधियों, उद्घोषित अपराधियों, चोरी मामलों में शामिल, पीओ, बेल जंपर तथा आपराधिक प्रवृति के लोगों को धरपकड़ को लेकर फतेहाबाद पुलिस द्वारा रविवार अलसुबह जिलाभर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में पुलिस की 34 टीमें बनाई गई। जिसमें सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, पीसीआर व जिला की सभी सीआईए यूनिटों सहित 292 पुलिस कर्मचारियों ने रविवार सुबह पांच बजे विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ के आठ मामले दर्ज करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34.89 ग्राम हेरोइन, 1.500 किलो ग्राम चूरापोस्त, 560 ग्राम गांजा बरामद किया है। आबकारी अधिनियम के तहत दो मामलों में 15 बोतल शराब बरामद की है, वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तोल, जबकि पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7465 रुपए की जुआ राशि बरामद है। हत्या के तीन मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें भूना थाना क्षेत्र के गांव पालसर में हत्या मामले में आरोपी सुखप्रीत भी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, छिनाझपटी, आर्म्स एक्ट व जुआ अधिनियम में दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कियाहै। पुलिस ने लूट, छीनाझपटी ,पीओ व पॉस्को एक्ट में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की वारदातों से शामिल रहे आरोपियों को भी काबू किया है, इनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने इस अभियान के दौरान के कुल 43 आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना फतेहाबाद ने तीन मुकदमों में चार आरोपियों को, शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक मुकदमे में एक आरोपी, शहर रतिया पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों में दो आरोपी तथा थाना भूना व शहर टोहाना पुलिस ने एक-एक चोरी के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस कृतसंकल्प है। जिले में आपराधिक प्रवृति से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर पुलिस कर्मचारियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को अभियान चलाया गया।
आस्था मोदी, एसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed