{"_id":"63de99a14002610f1a20ce0e","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-47684-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ड्यूूटी पर तैनात एएसआई से शहर थाने में मारपीट, अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ड्यूूटी पर तैनात एएसआई से शहर थाने में मारपीट, अस्पताल में किया भर्ती
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल एएसआई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर थाने में शुक्रवार रात को शिकायत करने के लिए पहुंचे एक महिला सहित छह लोगों ने थाने में तैनात ड्यूटी ऑफिसर पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इनमें से दो सगे भाई अपने भतीजे से मोबाइल भी छीनकर आए थे। शहर पुलिस ने इस संबंध में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। एक मामले में छह लोगों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी मुलाजिम की वर्दी फाड़ने व मारपीट करने तथा दूसरे मामले में दो सगे भाइयों पर स्नेचिंग का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उनको एक दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शहर थाना में तैनात एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि वह थाना शहर फतेहाबाद में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात है। तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे पांच व्यक्ति व एक औरत थाने में आए। पूछताछ पर औरत ने अपना नाम रजनी निवासी स्वामी नगर तथा उसके साथ आए व्यक्तियों में एक ने अपना नाम लीला राम, दूसरे ने विजय, तीसरे ने रिंकू, चौथे ने मिंटू व पांचवें ने सिंटू निवासी स्वामी नगर बताया। इनमें मिंटू ने कहा कि मैं मेगा मार्ट से मेरे भाई सिंटू व विशाल के साथ एक मोबाइल छीन कर आया हूं और उस मोबाइल वाले लड़के ने गाली गलौच की है। एएसआई ने बताया कि जब मैंने उस लड़के से मोबाइल छीनने का कारण पूछा तो वो सभी एकदम आवेश में आ गए और मुझ पर दबाव बनाने लगे, मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो लीला राम ने मेरे साथ हाथापाई की तथा सभी ने उसका सहयोग किया व मेरी पहनी हुई वर्दी फाड़ दी और मुझे चोटें पहुंचाई। इसके बाद पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं आरोपी फरार हो गए।
वहीं दूसरी ओर संदीप कुमार निवासी शिवनगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह भट्टू रोड पर स्थित होम मार्ट में काम करता है। शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे उसका चाचा सिंटू व मिंटू होम मार्ट में आए और उससे जबरन उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। फिलहाल शहर थाने में एएसआई से हुई मारपीट के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट
शहर थाने में कुुछ लोग शिकायत देने आए थे और उन्होंने एएसआई हरजीत सिंह से हाथापाई की थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिनको कोर्ट में केस पेश किया गया है और उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-सुभाषचंद्र, डीएसपी फतेहाबाद।