फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mustard purchase will start from 15th in the mandis, construction work will have to be completed in 5 days

Fatehabad News: मंडियों में 15 से होगी सरसों की खरीद 5 दिन में पूरा कराना होगा निर्माण कार्य

Mon, 10 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mustard purchase will start from 15th in the mandis, construction work will have to be completed in 5 days
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में जारी शौचालय का निर्माण कार्य। 
फतेहबाद। जिले की अनाज मंडियों में 15 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड कमेटी की ओर से भी सरसों की खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल वहां 12 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। इन्हें पांच दिन में पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड ने अनाज मंडी में कार्यक्रम जारी कर सरसों की खरीद करवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिले की भट्टू, फतेहाबाद और भूना की अनाज मंडियों में तैयारियां जोरों पर हैं। फतेहाबाद की अनाज मंडी में भी सरसों की सरकारी खरीद के लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से मरम्मत और शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ताकि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो सके।
विज्ञापन


मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ गौरव वधवा ने बताया कि अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद के लिए तैयारी शुरू करवा दी गई है। इससे किसानों को पेयजल, शौचालय और सुरक्षा के लिए सख्ती अपनाई गई है। सभी निर्माण और मरम्मत कार्य को 15 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान विश्राम भवन में ठहर सकेंगे किसान



प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले की अनाज मंडियों में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए मंडी में सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुधारी जा रही है। ऐसे में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से तीन नए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। दो शौचालयों की मरम्मत भी की जाएगी। अनाज मंडी में स्थित सभी प्याऊ की मरम्मत भी की जाएगी। मंडी में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए गेट के बाहर स्लॉप आदि बनाने के लिए करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। इस काम को 15 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। किसानों के रात्रि प्रवास के लिए किसान विश्राम भवन में निशुल्क व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को फसलों की खरीद के दौरान रात को रुकने के लिए परेशानी नहीं होगी।

----------------------

पुरानी अनाज मंडी में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था के लिए प्रशासन से मांग की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मंडी में मरम्मत निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। ऐसे में अब मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद के लिए को परेशानी नहीं होगी। - जगदीश भादू, अनाज मंडी प्रधान फतेहाबाद।


-------

मंडी में 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सरकार की ओर आठ प्रतिशत तक की नमी वाली सरसों की फसल को खरीदा जाएगा। ऐसे में किसानों से अपील है कि किसान सरसों की फसल को सुखाकर मंडी में लाएं ताकि फसल को बेचने में कोई परेशानी न हो। - यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article