{"_id":"6069fad48ebc3ee6487f148b","slug":"murder-of-young-man-fatehabad-news-rtk602957520","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहला में 18 वर्षीय युवक की मकान में घुसकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहला में 18 वर्षीय युवक की मकान में घुसकर हत्या
विज्ञापन
निर्माणाधीन कोठी जिसमें सतनाम की हत्या हुई।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नहला में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने रामनिवास ढिल्लों के निर्माणाधीन मकान में घुसकर उसके भांजे 18 वर्षीय सतनाम सिंह की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए गए हैं। हालांकि मौके पर कोई भारी वस्तु बरामद नहीं हुई है। मृतक जींद जिले के गांव नहरा निवासी दलीप सिहाग का बेटा था। यहां दो साल से अपने मामा के घर रह रहा था। नहला के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार की सुबह सतनाम का शव मकान की छत पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सतनाम शनिवार देर शाम को मामा के घर से खाना खाकर पुराने बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन कोठी में सोने चला गया। रविवार सुबह 7 बजे उसकी मामी पतासो देवी ने उसे जगाने के लिए कई फोन किए। मोबाइल में कॉल जा रही थी मगर उसने रिसीव नहीं किया। पतासो देवी ने अपने बेटे सचिन को कोठी में जाकर सतनाम को उठाने भेजा। सचिन ने सतनाम को आवाज लगाई तो वह कोठी के अंदर चारपाई पर नहीं था। वह छत पर गया तो सतनाम सिंह लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था।
मामा के परिवार को दे रहा था सहारा
सतनाम सिंह के मामा रामनिवास ढिल्लों की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिला जींद के गांव नहरा में ब्याही राम निवास की बहन बिमला देवी ने अपने छोटे बेटे सतनाम सिंह को ननिहाल नहला में भेज दिया था। उसका दाखिला भी दसवीं में नहला के प्राइवेट स्कूल में करवा दिया। अब वह 11वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ मामा के परिवार की मदद भी कर रहा था। मामा के परिवार के लिए हिसार-भूना मेन रोड पर एक कोठी का निर्माण चल रहा था। इस काम की देखरेख सतनाम ही कर रहा था।
विज्ञापन
किसी से रंजिश नहीं, कोई शक नहीं
गांव नहरा व नहला परिवार के लोग सतनाम सिंह की किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा या किसी से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। न ही परिजनों ने किसी पर कोई शक जताया है। उसकी हत्या बेरहमी से की गई है।
पड़ोसियों को भी नहीं सुनाई दी कोई आहट
छत पर बिखरा खून देखकर लगता है कि सतनाम ने जान बचाने की कोशिश की थी। मगर पड़ोस में उसकी चीख पुकार या कोई आहट किसी ने नहीं सुनी। हालांकि दोनों तरफ काफी घर बसे हुए हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में अंदाजा लगा रही है कि हत्यारे दो से ज्यादा थे। मौके पर हत्या में प्रयुक्त कोई वस्तु तक नहीं मिली।
हत्यारों का पुलिस लगा रही है सुराग : डीएसपी
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए थानाध्यक्ष भूना व सीआईए फतेहाबाद की टीम जांच पड़ताल में लगी हुई है। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।