फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   murder accused arrested, sent to remand

पूर्व पार्षद कुलवंत का हत्यारोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
murder accused arrested, sent to remand
फतेहाबाद। शहर के गुरूनानकपुरा मौहल्ला में पूर्व पार्षद कुलवंत सवणा की हत्या करने के आरोपी पड़ोसी कुलदीप सिंह उर्फ सोनू को काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने रतिया से भूना रोड से काबू किया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से ट्रैक्टर की आरसी और दूसरे आरोपी के बारे में पता लगाना है। इस मामले में आरोपी का भाई दारा अभी फरार है।           पुलिस ने इस मामले में मृतक कुलवंत के बेटा पलविंद्र की शिकायत पर आरोपी सोनू और उसके भाई दारा के खिलाफ साजिश के तहत हत्या प्रयास व हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले के मुताबिक पलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मंगलवार को पिता कुलवंत स्कूटी पर आटो मार्केट जा रहे थे। इस दौरान आरोपी सोनू और दारा ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी और फिर ट्रैक्टर का टायर ऊपर चढ़ाकर कुचला था। घायल को पहले नागरिक अस्पताल लेकर गए और फिर हिसार के निजी अस्पताल ले गए थे, यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
आरोपी सोनू को काबू कर लिया गया है,उसे कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी,इसी के चलते हत्या को अंजाम दिया था।  - रणजीत सिंह, गुरूनानकपुरा चौकी इंचार्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed