{"_id":"67be079822de066baf0bb653","slug":"municipality-issues-notices-to-those-who-put-posters-on-walls-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129903-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों को नगर पालिका ने नोटिस किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों को नगर पालिका ने नोटिस किए जारी
Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
रतिया में नोटिस जारी करते हुए सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह
रतिया। शहर में निजी संस्थानों द्वारा चौक-चौराहों व दीवारों पर फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर लगाने के मामले में नगर पालिका सख्त हो गया है। नगर पालिका के सचिव के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक ने विभिन्न निजी संस्थानों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
चेतावनी में यह है कि दो दिन के अंदर दीवारों पर लगे अपने पोस्टर व फ्लेक्स उतार लें। नगर पालिका द्वारा उनकी वीडियोग्राफी करवा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माने के साथ-साथ पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि कोई भी निजी संस्थान नगर पालिका के बिना मंजूरी और बिना फीस जमा करवाए, शहर में कहीं भी फ्लेक्स बोर्ड अथवा पोस्टर नहीं लगा सकता।
नगर पालिका द्वारा फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए है। जहां पर फीस भरकर ही फ्लेक्स लगाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब नगर पालिका सचिव को शिकायतें मिल रही है कि रतिया शहर के विभिन्न मोहल्ला, वार्ड में निजी संस्थाओं द्वारा दीवारों के ऊपर ही फ्लेक्स व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। जिससे शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने कई निजी संस्थाओं को प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत नोटिस जारी किए हैं कि वह 2 दिन के अंदर अंदर दीवारों पर लगे हुए अपने पोस्टर व फ्लेक्स उतार ले अन्यथा उनके वीडियोग्राफी करवा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने दीवारों पर पोस्टर लगा रहे हैं रखे हैं उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा और खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।