फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipality fined for not paying lockdown rent, fury among shopkeepers

नगर पालिका ने लॉकडाउन का किराया न भरने पर जुर्माना लगाया, दुकानदारों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Municipality fined for not paying lockdown rent, fury among shopkeepers
एसडीएम से जुर्माने को लेकर चर्चा करते दुकानदार। संवाद - फोटो : Fatehabad
रतिया। नगर पालिका ने अपनी किराये की दुकानों का लॉकडाउन के दौरान किराया न भरने को लेकर प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाकर नोटिस जारी किए हैं। इस पर दुकानदारों में रोष है। इस जुर्माने को लेकर दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका कार्यालय में ही नगर पालिका प्रशासक एवं एसडीएम भारत भूषण कौशिक से मिला और दुकानदारों पर लगाए गए जुर्माने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

रमेश कुमार, प्रेम कुमार, दविंद्र कुमार, मक्खन लाल, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, केवल कुमार, हरबंस लाल व अन्य दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले दिनों लगे लॉकडाउन के दौरान अपनी दुकानों का किराया भरनेे के लिए नगरपालिका कार्यालय में आए थे, लेकिन इस अंतराल में संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा किराया नहीं भरवाया गया। उन्होंने बताया कि अब विभाग ने लॉकडाउन के समय के बकाया किराये को लेकर नोटिस जारी किए हैं। दुकानदारों ने बताया कि वे मौजूदा किराये के साथ पिछला किराया भरनेे के लिए तैयार हैं, लेकिन लगाए गए जुर्माने को माफ किया जाए। दुकानदारों ने फतेहाबाद, टोहाना व भूना नगर पालिका द्वारा दुकानदारों से नियमित लिए जा रहे किराए का हवाला देते हुए बताया कि सभी नगर पालिकाओं में बिना किसी जुर्माने से ही किराया भरवाया गया है। एसडीएम ने जुर्माने की माफी को लेकर स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिखने की बात कही है। दुकानदारों की मौजूदगी में फोन कॉल कर विधायक लक्ष्मण नापा को भी इस संदर्भ में सरकार से सिफारिश करने के लिए भी अनुरोध किया है ताकि समाधान जल्द हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed