फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal workers taken things of soapb from footpath

उठा ले गए फुटपाथ पर रखा दुकान का सामान

Tue, 29 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 29 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
लेकिन नप अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनीं। उन्हें जो भी सामान दुकान के बाहर फुटपाथ पर मिला, उठाकर ट्राली में लाद ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार को नप दस्ते का नेतृत्व जेई सुमित चोपड़ा और सफाई निरीक्षक ईश्वर ने किया। बीते दिन भी नगर परिषद अधिकारियों ने शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाया था।

 ज्यादा जानकारी देते हुए जेई सुमित चोपड़ा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद शहर भर में तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है।

शहर में दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी। बावजूद अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा था। चोपड़ा ने ये भी कहा कि नगर परिषद की ओर से ये अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


दुकानदार उलझे लेकिन नहीं मानें अधिकारी

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई बार जीटी रोड के दुकानदार नगर परिषद कर्मचारियों से उलझ पड़े। कुछ दुकानदारों ने प्रार्थना भी की लेकिन नगर परिषद के अधिकारी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की टीम के आने से पहले ही अनेक दुकानदार खुद ही अपना सारा सामान उठाकर अंदर रखने लगे थे। दुर्गा मंदिर के सामने कुछ दुकानदार सामान अंदर रख रहे थे, इतने में नगर परिषद की टीम पहुंच गई।


कर्मचारियों ने दुकानदारों का सामान लेकर ट्राली में डाल दिया जिसके बाद दुकानदारों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच काफी तीखी बहस हुई।

 नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा। जो दुकानदार सामान बाहर रखेगा, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
सुमित चोपड़ा, जेई, नगर परिषद। न ट्राली में भरकर ले जाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed