{"_id":"6920aa63ade1cc1d6105d7d3","slug":"municipal-employees-sealed-the-meat-shop-which-was-open-without-permission-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144064-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना मंजूरी खुली मीट की दुकान को नपा कर्मचारियों ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना मंजूरी खुली मीट की दुकान को नपा कर्मचारियों ने किया सील
Fri, 21 Nov 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
रतिया दुकान को सील करते हुए नगर पालिका कर्मचारी । स्रोत : स्वयं
रतिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बुढलाडा रोड पर बिना मंजूरी खुली एक मीट की दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बिना मंजूरी दुकान खोली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि वार्ड 1 के लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी कि बुढलाडा रोड पर कुछ लोगों ने बिना मंजूरी के मीट की दुकान खोली हुई है। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को नोटिस दिया था। इस पर दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली थी।
कुछ समय बाद दुकानदार ने बिना मंजूरी के अपनी दुकान खोल ली। जैसे ही नगर पालिका कर्मचारियों को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान को सील कर दिया। ओंकार सिंह ने बताया कि दुकानदार को चेतावनी दी गई है कि बिना मंजूरी के दुकान न खोली जाए अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।