{"_id":"6294f8cca88b711d8b1d1a66","slug":"municipal-elections-no-nomination-came-on-the-first-day-71-candidates-have-taken-no-dues-fatehabad-news-hsr633048999","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, 71 उम्मीदवार ले चुके नो ड्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, 71 उम्मीदवार ले चुके नो ड्यूज
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में नामांकन लेने के लिए मौजूद अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन फतेहाबाद और टोहाना नगर परिषद के अलावा रतिया और भूना नगरपालिका में भी नामांकन जमा करवाने कोई उम्मीदवार नहीं आया। रिटर्निंग ऑफिसर सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन जमा करवाने वालों का इंतजार करते रहे। मगर चेयरमैन और पार्षद पद के लिए खड़े होने वाले उम्मीदवार नामांकन जमा करवाने नहीं पहुंचे।
नामांकन जमा करवाने के पहले दिन फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम भी तैनात रही। नप कार्यालय के बैठक हॉल में रिटर्निंग ऑफिसर जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल, तहसीलदार रणविजय, ईओ ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक के साथ दोपहर तीन बजे तक नामांकन को लेकर इंतजार करते रहे। हालांकि, फतेहाबाद में चुनाव लड़ने के लिए 71 उम्मीदवार नो ड्यूज ले चुके हैं और 118 ने आवेदन किया है। फतेहाबाद में चेयरमैन के अलावा 27 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। रतिया में चेयरमैन पद के अलावा 17 वार्डों में पार्षद, भूना में चेयरमैन पद के अलावा 15 वार्डों में पार्षद व नगर परिषद टोहाना में चेयरमैन पद के अलावा 23 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है।
फतेहाबाद के वार्ड नंबर 20 से 8 नामांकन थे 6 उतरे थे मैदान में, हार गए थे पूर्व चेयरमैन
वर्ष 2016 में हुए नगर निकाय चुनाव में 98 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड 20 से से आए थे। यहां से 6 उम्मीदवार मैदान में थे। नामांकन करने वालों में पुनीत, दीपक कुमार, विकास कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, वीरेंद्र नारंग, महेंद्र कुमार शामिल थे। इस वार्ड में चुनाव के दौरान पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र नारंग हार गए थे और नरेश कुमार 698 वोटों से जीते थे। उम्मीदवार पुनीत को एक और संजय को चार वोट मिले थे।
विज्ञापन
2016 चुनाव में फतेहाबाद नप में ये आए थे नामांकन
वर्ष 2016 में हुए नगर परिषद फतेहाबाद चुनाव में वार्ड 1 से 5, 2 से 3, 3 से 5, 4 से 3, 5 से 6, 6 से 4, 7 से 4, 8 से 5, 9 से 3, 10 से 3, 11 से 4, 12 से 2, 13 से 3, 14 से 3, 15 से दो, 16 से 5, 17 से 2, 18 से 4, 19 से 3, 20 से 8, 21 से 4, 22 से 7, 23 से 3, 24 से 2 और 25 नंबर वार्ड से 4 नामांकन आए थे।
फतेहाबाद नगर परिषद में नामांकन जमा करवाने के लिए पहले दिन कोई नहीं आया है। नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक लिए जाएंगे। 4 जून तक नामांकन लिए जाएंगे।
- कुलभूषण बंसल, रिटर्निंग ऑफिसर, नप फतेहाबाद।