{"_id":"653943f7360219a36f0acff4","slug":"municipal-council-will-not-deduct-the-receipt-of-tehebazaari-on-diwali-stalls-can-be-set-up-for-free-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-7513-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दीवाली पर नगर परिषद नहीं काटेगी तहेबाजारी की रसीद, निशुल्क लगा सकेंगे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दीवाली पर नगर परिषद नहीं काटेगी तहेबाजारी की रसीद, निशुल्क लगा सकेंगे स्टॉल
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीवाली पर्व पर शहर में पहली बार नगर परिषद तहेबाजारी के तहत रसीद नहीं काटेगी। नगर परिषद कर्मचारी रेहड़ी और स्टॉल पर जाकर रसीद नहीं काट सकेंगे। शहर के थाना रोड, फव्वारा चौक, जवाहर चौक, हंस मार्केट, भीमां बस्ती में निशुल्क रेहड़ी और स्टॉल लगेंगी। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने तहेबाजारी के तहत नगर परिषद ने रसीद न काटने का फैसला लिया है। इसको लेकर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को पत्र लिखा गया है और कहा गया है कि वह अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करें कि इस बार रसीद न काटी जाए।
नगर परिषद को होती है डेढ़ से दो लाख आय
नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने पत्र में कहा है कि दीवाली के अवसर पर शहर भर में रेहड़ी वालों व स्टॉलव वालों द्वारा तहेबाजारी की जाती है और नगर परिषद द्वारा उनकी रसीद काटी जाती है। इस बार सभी रेहड़ी व स्टॉल लगाने वालों ने रसीद न काटे जाने को लेकर उनसे आग्रह किया है। इसलिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दें कि इस बार रसीद न काटी जाए। नगर परिषद को इससे डेढ़ से दो लाख की आय होती है।
नहीं चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर परिषद द्वारा दीवाली पर्व तक शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलेगा। दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को तंग नहीं किया जाएगा। दुकानदारा और रेहड़ी संचालकों से नगर परिषद अपील करेगा कि खुद ही ऐसी व्यवस्था करें कि जाम की स्थिति न बनें।
विज्ञापन
कोट
जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा गया है कि नगर परिषद द्वारा दीवाली पर्व पर रेहड़ी संचालक और स्टॉल संचालकों की रसीद काटी जाती है। इस बार नगर परिषद द्वारा यह रसीद न काटी जाए।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद