फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council got the land of Gram Panchayat Matana measured

Fatehabad News: ग्राम पंचायत मताना की जमीन की नगर परिषद ने कराई पैमाइश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council got the land of Gram Panchayat Matana measured
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर बाल वाटिका स्कूल के पास स्थित ग्राम पंचायत मताना की 2 कनाल 2 मरले जमीन की शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने पैमाइश की। इस पर गांव के सरपंच ने रोष जताया है। उनका कहना है कि यह जमीन ग्राम पंचायत के तहत आती है। ऐसे में जमीन की पैमाइश बिना ग्राम पंचायत की सहमति के जायज नहीं है। इसको लेकर वह अदालत में भी जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने नगर परिषद का दायरा हाल ही में बढ़ाया है। इसमें नेशनल हाईवे पर हिसार रोड के पास स्थित बाल वाटिका स्कूल के नजदीक ग्राम पंचायत मताना की 2 कनाल 2 मरला जमीन भी आती है। इस जमीन की पैमाइश के लिए ही शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारियों की टीम पटवारी के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान गांव के सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा को भी फोन किया गया, लेकिन वह पंजाब में थे। उन्होंने इस पैमाइश पर एतराज जताया है। उन्होंने बताया कि यह जमीन नेशनल हाईवे से लगती है और करोड़ों रुपये की है। यह जमीन अगर नगर परिषद की सीमा के अंतर्गत आई तो उनको पहले क्यों नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि वह इसके विरोध में अदालत में जाएंगे।
विज्ञापन

पटवारी ने भी माना, ग्राम पंचायत की है जमीन
इस अवसर पर मौके पर पैमाइश करवाने पहुंचे पटवारी सतपाल ने बताया कि जमीन की पैमाइश तो हुई है, लेकिन यह जमीन अभी भी ग्राम पंचायत मताना के नाम ही है। वह अपनी रिपोर्ट में यही लिखेंगे कि यह जमीन ग्राम पंचायत मताना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

शहर में कई कॉलोनियों के अलावा नगर परिषद की सीमा भी बढ़ी है। इसमें ग्राम पंचायत मताना की 2 कनाल 2 मरला जमीन भी नगर परिषद के अंतर्गत आई हुई है। शहर के अन्य हिस्सों में भी जमीन की पैमाइश करनी आरंभ कर दी गई है। मताना के सरपंच को बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने पहले ही इस बारे में बता दिया था। इसके बाद ही पैमाइश का कार्य आरंभ हुआ है, ताकि अगर सरकार नगर परिषद की सीमा के बारे में पूछे तो उनको सही जवाब दिया जा सके।



राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed