फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees will be on strike today

Fatehabad News: आज हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees will be on strike today
फतेहाबाद। नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारी संघ के बीच वीरवार को हुई बातचीत विफल रहने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इसी दिन प्रदेश के निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता नगर परिषद कार्यालय आएंगे। इससे तनाव का माहौल बनने के आसार है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शुक्रवार को सफाई कर्मचारी और टाटा एस चालक घरों से कचरा लेने नहीं आएंगे। न ही सड़कों पर सफाई होगी। हड़ताल के कारण एक बार फिर शहर की सफाई व्यवस्था ठप होकर रह जाएगी। इकाई प्रधान सत्यवान टाक ने बताया कि नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश चौधरी के साथ बैठक हुई थी। मगर बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई। इस कारण कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है। जब तक नगर परिषद प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता, तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed