फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal commitee,notice,fatehabad news

नप के भवन निरीक्षक ने जांच के लिए नहीं दिया एक साल का रिकार्ड

Thu, 23 Jul 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,notice,fatehabad news
नगर परिषद कार्यालय - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद में चल रहे गड़बड़झाला की पोल खुलने के बाद जब जांच शुरू हुई तो अधिकारी रिकार्ड उपलब्ध करवाने में आनाकानी करने में लगे हैं। दो बार नोटिस के बाद भी अधिकारी जांच के लिए रिकार्ड उपलब्ध करवाने को तैयार नहीं है। नप प्रधान दर्शन नागपाल द्वारा भवन निरीक्षक विकास बजाज ने तीसरा नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करके पिछले एक साल में गृहकर और डेवलपमेंट में दिए गए नोटिस का रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक दर्शन नागपाल ने भवन निरीक्षक विकास बजाज को 17 जून और 3 जुलाई को जारी किए गए नोटिस का हवाला देते हुए कहा है कि पिछले एक साल में गृहकर और डेवलपमेंट में कितने नोटिस दिए गए हैं व नोटिस देने के बाद कितनी रिकवरी की गई। 9 जून को नगर परिषद कार्यालय में साधारण बैठक हुई थी। इसमें डेवलपमेंट व प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित पार्षदों ने गंभीर शिकायत रखी थी। बैठक में बिल्डिंग इंस्पेक्टर मौजूद नहीं था। जांच के लिए रिकार्ड मांगा गया था लेकिन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। इसके चलते जांच शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

हंगामा के बाद बीआई छुट्टी पर गए
पार्षदों द्वारा प्रॉपर्टी आईडी व नक्शा पास करने में हो रहे गड़बड़झाला को लेकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर स्टडी को लेकर तीन साल की लंबी छुट्टी पर चले गए। इसके बाद अब चार्ज अन्य अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति लॉकडाउन में खोद डाली बेसमेंट, नोटिस जारी :
लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति जवाहर चौक में अवैध तरीके से बेसमेंट बनाने का मामला सामने आया है। इस बारे में अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर परिषद के अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद नप ने दुकान मालिक को नोटिस जारी किया है। इसकी पुष्टि एमई सुमित चोपड़ा ने की है। अहम बात यह है कि जहां पर बेसमेंट खोदी गई है वहां पहले दुकान बनी हुई थी, इसके अलावा आसपास भी दुकानें है, लेकिन अधिकारियों को इस बारे में पता ही नहीं चला। अब अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

मैं लंबी छुट्टियों पर हूं। रिकार्ड साथ लेकर नहीं गया हूं। रिकार्ड को लेकर जो नोटिस जारी किया जा रहा है। रिकार्ड नप कार्यालय में ही है। जब नोटिस मिलेगा जवाब दे दिया जाएगा।
- विकास बजाज, भवन निरीक्षक, नप कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed