{"_id":"687bdfc430fbcc9b350872b5","slug":"mp-selja-did-not-come-to-tohana-for-train-halt-program-told-the-reason-was-getting-the-invitation-late-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-137186-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में टोहाना नहीं आईं सांसद, निमंत्रण देरी से मिलना बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में टोहाना नहीं आईं सांसद, निमंत्रण देरी से मिलना बताई वजह
Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा सांसद कुमारी शैलजा द्वाराकिया गया एक्स पर पोस्ट
टोहाना। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को हिसार के रायपुर से अंदौरा जाने वाली मेमू ट्रेन के ठहराव कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने शिरकत नहीं की। इसका कारण उन्होंने रेलवे की तरफ कार्यक्रम की सूचना देरी से दिया जाना बताया।
सांसद ने कार्यक्रम के बारे में एक्स पर लिख पर सभी को इस बारे में बधाई और अपने न आने का कारण बताया है। अब इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ही पहुंचेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। जिसके बाद टोहाना की जनता को भी प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ तक पहुंचने के लिए ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी।
सैलजा ने ये लिखा एक्स पर
सभी टोहाना वासियों को हार्दिक बधाई। आप सभी की लंबे समय से उठाई जा रही यह मांग कि रायपुर हरियाणा-अम्ब अंदौरा (मेमू ट्रेन) संख्या 64563/64564 का ठहराव टोहाना स्टेशन पर सुनिश्चित हो रेलवे विभाग द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। मुझे इस कार्यक्रम की सूचना आज दोपहर में ही प्राप्त हुई है, लेकिन आज (यानी शनिवार) के दिन मेरे पूर्व-निर्धारित अन्य कार्यक्रम पहले से तय हैं। इसी कारण मैं इस उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने में अपनी उपस्थिति नहीं दे पाऊंगी। एक सांसद के रूप में मेरा सदैव यही प्रयास रहेगा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या को प्राथमिकता से हल करवाऊं और जनहित में हर जरूरी कदम उठाऊं। आप सभी को एक बार पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विज्ञापन
फोटो 13 - कार्यक्रम में न आने को लेकर सांसद की ओर से एक्स पर पोस्ट कर दी गई जानकारी।