फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   mother in law mortgages the child for one lakh fifty thousand rupees

ससुरालियों ने 1.50 लाख रुपये के बदले बच्चा रखा गिरवी

Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
mother in law mortgages the child for one lakh fifty thousand rupees
फतेहाबाद में एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना देता सूरज । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद निवासी एक युवक सूरज ने एसडीएम के सामने पेश होकर अपने ससुरालजनों पर उसके बेटे को डेढ़ लाख रुपये के बदले गिरवी रखने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पुलिस और प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत युवक ने एसडीएम दफ्तर के बाहर कुछ देर के लिए धरना भी दिया। सूरज का कहना है कि उसने अपने ससुरालजनों से कोई पैसे उधार नहीं लिए बल्कि ये डेढ़ लाख रुपये उसके ससुरालजनों ने उसकी पत्नी की डिलिवरी पर खर्च किए थे और अब बच्चा देने के लिए पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना देने के दौरान सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी राजस्थान में उसके मायके घर गंगानगर में हुई थी। ससुरालवालों ने डिलिवरी पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किया था। अब ससुरालवाले डिलिवरी के बाद उसका बेटा देने से मना कर रहे हैं और डिलिवरी पर खर्च हुआ डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सूरज ने बताय कि रुपये की एवज में इस तरह गलत तरीके से बेटे को अपने कब्जे में लिए बैठे ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब एसडीएम को शिकायत दी गई लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। सूरज का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये की मांग की है जो कि हम नहीं दे सकते।
विज्ञापन

हमारे सामने यह मामला आया था, उस समय हमने सूरज व उसकी पत्नी को अपने रिश्तेदारों के साथ जाकर बच्चा लाने के लिए कहा था। लेकिन बच्चा इनको नहीं दिया गया। मुझे जो अब तक रिपोर्ट मिली है उसमें सामने आया है कि शादी के समय शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी नाबालिग थे। जिसके चलते हमें कुछ कानूनी दिक्कत बच्चा दिलाने में आ रही है। मैंने अब पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है और पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर बच्चा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरजीत नैन, एसडीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed