फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More voting at Babli's booth than Barala's booth

Fatehabad News: बबली के बूथ पर बराला के बूथ से ज्यादा मतदान

Tue, 28 May 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
More voting at Babli's booth than Barala's booth
कपिल शर्मा
विज्ञापन

फतेहाबाद। टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बूथ पर सबसे अधिक मतदान हुआ है। मतदान के लिहाज से बबली का बूथ भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के बूथ से मजबूत रहा। बबली के गांव बिढ़ाईखेड़ा स्थित बूथ नंबर 154 पर 380 में से 318 वोट पड़े। यहां वोट प्रतिशत 83.68 रहा। वहीं, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के गांव डांगरा के बूथ नंबर 143 पर 1,187 वोटों में से 886 वोट पोल हुए, जिनका प्रतिशत 74.64 रहा।
जजपा से विधायक होने के बावजूद बबली तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर सिंह के करीबी बने रहे। समय-समय पर उनका साथ भी दिया लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बबली ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। चुनाव में उनका प्रबंधन बेहतर रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि देवेंद्र बबली के बूथ पर अधिक मतदान का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी को ही अधिक वोट मिला था। तब कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अशोक तंवर को 327 वोटों में से 189 वोट मिले थे। बबली और बराला में लंबे समय राजनीतिक खींचतान चलते रहा है और दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलते रहे हैं। इस चुनाव में भी बराला भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के साथ मजबूती के साथ खड़े दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed