फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   monsoon session of the Haryana Legislative Assembly, a demand for an apology to the Sikh community was raised

हरियाणा: विधानसभा के मानसून सत्र में पोस्टर लहराकर सिख समाज से माफी मांगने की मांग उठाई

Thu, 27 Aug 2026 09:24 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 09:24 PM IST
सार

विधायक जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताना हजारों पीड़ित सिख परिवारों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया और घर उजड़ते देखे, उनके लिए ऐसा बयान पुराने जख्मों को फिर से कुरेदने जैसा है।

विज्ञापन
monsoon session of the Haryana Legislative Assembly, a demand for an apology to the Sikh community was raised
रतिया विधायक जरनैल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कथित बयान के विरोध में रतिया विधायक जरनैल सिंह ने वीरवार विधानसभा के मानसून सत्र में पोस्टर लहराकर सिख समाज से माफी मांगने की मांग उठाई। इस दौरान सदन में पोस्टर छीनने पर हंगामा और नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विधायक जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताना हजारों पीड़ित सिख परिवारों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया और घर उजड़ते देखे, उनके लिए ऐसा बयान पुराने जख्मों को फिर से कुरेदने जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोल मॉडल वह होना चाहिए जो समाज को जोड़े, न कि ऐसा व्यक्ति जिसके नाम से निर्दोष लोगों की पीड़ा जुड़ी हो। विधायक ने मांग की कि दोषी व्यक्ति को रोल मॉडल बताने वालों को सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान सोनीपत जिले की बरोदा सीट से कांग्रेस विधायक इंदु नरवाल ने जरनैल सिंह के हाथ में मौजूद पोस्टर खींच लिया। जरनैल सिंह ने पोस्टर वापस लेने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उसे एक अन्य कांग्रेसी विधायक की ओर फेंक दिया। इसके बाद जरनैल सिंह अपनी सीट पर लौट गए।

पोस्टर को लेकर सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सिख समाज की भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखना उनका अधिकार है। उन्होंने दोषी ठहराए जा चुके व्यक्ति को आदर्श बताने संबंधी कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए माफी की मांग दोहराई।क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद से जरनैल सिंह कांग्रेस पर कर रहे हैं हमला

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग आरोपों के बाद 16 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद जरनैल अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। वे पिछले 5 महीने से मुख्यमंत्री सैनी की तारीफ कर रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से भाजपा के कार्यक्रमों में भी प्रमुखता से शिरकत करते नजर आ रहे हैं। वीरवार को विधानसभा में दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलकर जरनैल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पारी के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed