फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monsoon-like conditions, yet sewer lines were not cleaned

Fatehabad News: मानसून जैसे हालात, फिर भी सीवर लाइनों की नहीं करवाई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Monsoon-like conditions, yet sewer lines were not cleaned
शहर के बीघड़ चौक पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही शहर के लोगों पर भारी पड़ रही है। मानसून शुरू होने का एक माह रह गया है और पिछले एक सप्ताह से मानसून जैसे हालात बने हुए हैं। बावजूद इसके जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के सीवरेज पाइप लाइनों की अभी तक सफाई नहीं करवाई है। इसके अलावा बीघड़ चौक से लेकर खैरातीखेड़ा रोड पर बने एसटीपी तक बिछी पाइप लाइन की भी सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वजह ये है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया ही अब शुरू की है। अधिकारियों की ही माने तो ये प्रक्रिया पूरी होने में अभी 10 से 15 दिन का समय लगेगा। इसके बाद एजेंसी काम शुरू करेगी तो उसे भी एक माह का समय लग सकता है। यहां तक विभाग के पास सुपर सकर मशीन भी नहीं है। ये मशीन अब सिरसा से मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। लेटलतीफी के पीछे पिछले अधिकारियों की उठापटक भी कारण माना जा रहा है। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता बदले गए हैं। इससे पहले वह लंबे समय से छुट्टियों पर चल रहे थे। इसके अलावा एसडीओ का भी तबादला हो चुका है। बता दें की शहर में 90 हजार की आबादी है। बरसाती पानी निकासी को लेकर नगर परिषद ने पिछले दिनों हाउस की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्षदों ने सीवरेज पाइप लाइनों की अभी तक सफाई न होने का मुद्दा उठाया था। पार्षदों का कहना था कि सीवरेज पाइप लाइन साफ होगी तो आसानी से निकासी हो पाएगी।
विज्ञापन

शहर में 2500 मीटर बिछी है पाइप लाइन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में करीब 2500 मीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाई हुई है। शहर की पाइप लाइन को पुराना बस स्टैंड के पास से गुजर रही बड़ी पाइप लाइन से जोड़ा गया है। यह पाइप लाइन खैरातीखेड़ा रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून तक एजेंसी शुरू कर पाएगी काम
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 5 जून को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर देने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिस एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा, उसे काम शुरू करने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में 15 जून के बाद ही सीवरेज पाइप लाइन की सफाई शुरू हो पाएगी।
शहर में यहां होता है जलभराव
जवाहर चौक
थाना रोड
लालबत्ती चौक
भट्टू रोड
बीघड़ चौक
डीएसपी रोड
धर्मशाला रोड
रतिया रोड

सिरसा से मंगवाई सुपर सकर मशीन
सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद के पास मशीनें ही नहीं हैं। मानसून को देखते हुए विभाग ने सिरसा से सुपर सकर मशीन मंगवाई है। मशीन आने के बाद मुख्य पाइप लाइनों की सफाई होगी।
खुद की मशीन के लिए विभाग भेजेगा प्रपोजल
शहर की आबादी करीब 90 हजार है लेकिन बावजूद इसके जनस्वास्थ्य विभाग के पास सुपर सकर मशीन नहीं है। अधिकारियों की माने तो मशीन खुद की खरीदने के लिए प्रपोजल बनाकर विभाग को भेजा जा रहा है। मशीन आने के बाद सीवरेज पाइप लाइनों की आसानी से सफाई हो पाएगी।

कोट
शहर की सीवरेज पाइप लाइन की सफाई को लेकर टेंडर लगा दिया गया है। इसके अलावा सिरसा से सुपर सकर मशीन मंगवाई गई है। 30 जून तक मुख्य पाइप लाइन और शहर के अंदर सीवरेज पाइप लाइन की सफाई करवा दी जाएगी।
-एसके त्यागी, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed