{"_id":"697650fdf8e8e8bb510866bb","slug":"monitoring-ngt-team-collects-water-samples-from-ghaggar-river-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147625-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी : एनजीटी की टीम ने घग्गर नदी के पानी के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी : एनजीटी की टीम ने घग्गर नदी के पानी के सैंपल भरे
Sun, 25 Jan 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
घग्गर नदी में पानी के सैंपल सैंपल लेते हुए टीम सदस्य
रतिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम ने रविवार को घग्गर नदी के पानी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। टीम सदस्यों ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर नियमित अंतराल पर नदी के पानी के सैंपल लिए जाते हैं और समय-समय पर इसकी लैब में जांच कराई जाती है।
घग्गर नदी का पानी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक सीवेज कचरे के कारण विषैला हो गया है और स्नान के लिए भी अनुपयुक्त बताया गया है। नदी की सफाई और संरक्षण की लगातार मांग उठती रहती है। इस मुद्दे को सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने संसद में भी उठाया था। एनजीटी टीम समय-समय पर पानी की जांच कर सुधारात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया में लगी रहती है। रविवार को लिए गए सैंपल इसी रूटीन जांच का हिस्सा हैं। टीम का कहना है कि जांच परिणाम आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।