Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monitoring initiative bears fruit, gender balance at birth improves

Fatehabad News: निगरानी की मुहिम लाई रंग, बेटियों के जन्म में बढ़ा संतुलन

Sun, 15 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Monitoring initiative bears fruit, gender balance at birth improves
फतेहाबाद। बेटियों के जन्म को लेकर जिले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी और पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन का असर लिंगानुपात के आंकड़ों में नजर आने लगा है। जन्म के समय लिंगानुपात के मामले में फतेहाबाद जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जनवरी 2026 से अब तक जिले का लिंगानुपात 910 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में जिले में कुल 11,897 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 6,229 लड़के और 5,668 लड़कियां शामिल हैं। विभाग की ओर से लिंगानुपात में सुधार के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण पर नजर और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

- माहवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में जिले का लिंगानुपात सबसे बेहतर 1005 रहा। अप्रैल में 948 और मई में 932 दर्ज किया गया। यह आंकड़े बताते हैं कि नियमित निगरानी और सख्ती के साथ सामाजिक जागरूकता भी सकारात्मक बदलाव में अहम भूमिका निभा रही है। प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करना जिले के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहवार जन्म और लिंगानुपात के आंकड़े

माह लड़के लड़कियां कुल जन्म लिंगानुपात

जनवरी 659 593 1252 899

फरवरी 586 519 1105 885

मार्च 537 451 988 839

अप्रैल 509 483 992 948

मई 445 415 860 932

जून 527 530 1057 1005

जुलाई 699 646 1345 924

अगस्त 641 566 1207 882

सितंबर 896 794 1690 886

अक्तूबर 730 671 1401 919

कुल 6229 5668 11897 910
-
जिले का ये रहा लिंगानुपात

वर्ष लिंगानुपात

2015 894

2016 923

2017 912

2018 893

2019 924

2020 937

2021 898

2022 950

2023 934

2024 926

2025 961
-
जिले के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उम्मीद है आगे भी और बेहतर सुधार होगा। विभाग की तरफ से मॉनिटरिंग की जा रही है। गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य किया गया है।
डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed