{"_id":"68bc8a06ee9576b5690a047a","slug":"monica-defeated-pakistans-alia-and-won-gold-in-pro-boxing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-139880-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पाकिस्तान की आलिया को हराकर मोनिका ने प्रो बॉक्सिंग में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पाकिस्तान की आलिया को हराकर मोनिका ने प्रो बॉक्सिंग में जीता सोना
Sun, 07 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मोनिका को विजेता घोषित करते हुए रेफरी व अन्य। स्त्राेत- स्वयं।
- फोटो : परिवार
टोहाना/समैन। गांव पिरथला की मोनिका बॉक्सर ने थाईलैंड के बैंकॉक में प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मोनिका का मुकाबला पाकिस्तान की आलिया सोमरा के साथ हुआ। बॉक्सिंग के 8 राउंड की फाइट में छठे में ही मोनिका ने आलिया को नाकआउट कर जीत हासिल की। कोच विजय नरवाल ने बताया कि इससे पहले भी मोनिका जापान, कजाकिस्तान जैसे अन्य देशों में भी प्रो बॉक्सिंग में पदक जीत चुकी है।
मोनिका के पिता महेंद्र सिंह हरियाणा रोडवेज में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। गांव वासी दलबीर सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने कहा कि मोनिका की इस उपलब्धि से पूरे देश में गांव का नाम रोशन हुआ है। मोनिका का टोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। मोनिका की इस उपलब्धि पर विधायक परमवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, डॉ. शिव सचदेवा, आईएमए प्रधान डॉ. दीपांश भाटिया, मानव सेवा संगम प्रधान सतपाल नन्हेड़ी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल संरक्षक रमेश गोयल व एचबी राइस मिल से हनी बंसल ने बधाई दी है।