फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Money and goods stolen from Pooja Kirana Store in Ratia

Fatehabad News: रतिया में पूजा किराना स्टोर से रुपये और सामान चोरी

Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Money and goods stolen from Pooja Kirana Store in Ratia
दुकान में चोरी होने के बाद टूटे हुए ताले देखते आसपास के दुकानदार।संवाद - फोटो : 1
रतिया। पुराना बस स्टैंड के सामने स्थित पूजा किराना स्टोर से शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात हुई। इसमें हजारों रुपये और सामान चोरी हो गया। इस बाद चोरों ने पास की सब्जी की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वहां सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

दुकान मालिक राकेश कुमार ने शनिवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता लगाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह आने पर ताले टूटे हुए और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि करीब 4-5 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान और लगभग 3 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

संबंधित सब्जी विक्रेता विजय ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 20 हजार रुपये मौजूद थे, लेकिन चोरी होने से बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed