फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monday was the coldest day of the season in Fatehabad.

Fatehabad News: फतेहाबाद में सोमवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Monday was the coldest day of the season in Fatehabad.
फतेहाबाद मे ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग।
फतेहाबाद। नववर्ष के पहले दिन जिले में शीतलहर चली, जिस कारण लोग घरों में कैद होकर रहे। सोमवार का दिन जिले में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते रात के तापमान में भी काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने से ठंड का असर काफी रहा। लोग जरूरी काम होने के चलते ही घरों से बाहर निकले। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव और घरों में हीटर और अलाव का प्रयोग किया। गेहूं की फसल को हालांकि इस ठंड से फायदा बताया गया है, लेकिन अगर तापमान और गिरा और पाला पड़ने लगा तो सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका है। पाले को देखते हुए सब्जी उत्पादक किसानों ने अपनी पौधों को प्लास्टिक की चदरों से ढकना शुरू कर दिया है।हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन जिलेभर में धुंध छाई रहेगी। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। इसके कारण कई इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को फायदा, सब्जियों को हो सकता है नुकसान
कृषि विभाग के उपनिदेशक बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि यह ठंड गेहूं के लिए काफी लाभदायक है। वहीं अगर पाला पड़ता है तो सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। पाला पड़ने से सरसों का दाना प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान और गिरा तो सब्जियों को होगा नुकसान
बागवानी अधिकारियों के अनुसार, अगर थोड़ी भी ठंड बढ़ती है तो आलू की फसल खराब हो सकती है। इसके अलावा टमाटर की फसल पकने में देरी हो सकती है। बता दें कि फतेहाबाद में ढाणी माजरा, अहरवां, भरपूर तथा रतिया क्षेत्र में आलू की खेती बहुतायत मात्रा में की जाती है। इसके अलावा मिर्च की फसल को भी पाले से नुकसान होता है। जिला बागवानी अधिकारी श्रवण कुमार के अनुसार, 4 डिग्री से नीचे पारा गिरता है तो उसके बाद पाला पड़ना आरंभ हो जाता है। 5 डिग्री तापमान में हवाएं चलने से अगली सुबह पाला पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए सब्जी की फसलों को ढककर रखें।


-----------------------------------------
फतेहाबाद में मौसम आमतौर पर 6 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed