फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mohanlal murder case: Court sends main accused to jail

मोहनलाल हत्याकांड : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mohanlal murder case: Court sends main accused to jail
फतेहाबाद। गांव दैयड़ में युवक मोहनलाल उर्फ मोनू की हत्या मामले में पुलिस मुख्य आरोपी संदीप से मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसने मृतक और खुद का मोबाइल घटना के बाद रास्ते में ही कहीं फेंक दिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो पाए।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से दो बार तीन-तीन दिन और एक बार दो दिन के रिमांड पर ले चुकी है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई कस्सी और कपड़े बरामद कर चुकी है। वीरवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये था मामला
भट्टू पुलिस ने गांव दैयड़ निवासी राजेंद्र की शिकायत पर 26 जून को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसका 21 वर्षीय भाई मोहनलाल 23 जून की रात को अपने दोस्त के पास गांव जोगीवाला रोड स्थित निजी स्कूल में गया था और वहां पर एक घंटा ठहरने के बाद निकल गया था लेकिन उसके बाद पता नहीं चला। पुलिस ने 5 जुलाई को शव को स्कूल के पास से गड्ढे बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।
-राज महेंद्र, थाना प्रभारी, भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed