{"_id":"5f5525118ebc3e3688378c68","slug":"mobile-was-taken-from-a-young-man-going-home-from-park-fatehabad-news-rtk5723352193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क से घूमकर घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क से घूमकर घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना
विज्ञापन
शहर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास युवक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें युवक मोबाइल छीनने के बाद फरार हो रहे हैं। शहर के सुंदर नगर निवासी संजय कुमार ने मामले की सूचना शहर पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार युवकों की तलाश कर रही है।
मामले के मुताबिक सुंदर नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह पार्क में सैर करके घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया और हनुमान मंदिर की तरफ से होते हुए मिनी बाईपास की ओर भाग गए। घटना के बाद मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई है।
मोबाइल छीनने की लगातार बढ़ रही वारदातें
शहर फतेहाबाद में मोबाइल छीनने की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक माह में मोबाइल छीनने की पांच सले ज्यादा वारदातें हो चुकी है। लेकिन अभी तक गिरोह का कोई सदस्य काबू नहीं आया है। शहर के भट्टू रोड पर मोबाइल छीनने की दो और भूना रोड बाईपास पर एक वारदात हो चुकी है।