फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MM College team won the quiz

Fatehabad News: जिलास्तरीय साहित्यिक क्विज में जीती एमएम कॉलेज की टीम

Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
MM College team won the quiz
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से जिलास्तरीय साहित्यिक क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बौद्धिक कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने टीमों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिभा मखीजा व डॉ. मीनाक्षी कोहली ने की। डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि आज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती है।
विज्ञापन

प्रो. प्रतिभा मखीजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक कॉलेज से तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा हुई और उसके बाद चार विभिन्न चरणों में प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इस प्रतियोगिता में मनोहर मेमोरियल कॉलेज की टीम विजेता रही जबकि सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा की टीम ने द्वितीय, डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना की टीम तृतीय रही। अंत में विजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रो. शिंपा, प्रीत कौर, चाहत, वारिस और रितु का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह 14 को, वीसी बांटेंगे उपाधियां

भूना। राजकीय महाविद्यालय में 14 नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति अजमेर सिंह मलिक बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को उपाधियां देकर सम्मानित करेंगे।


समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र ज्याणी करेंगे। कॉलेज प्रवक्ता सुनील कंबोज ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2015 से 2023 तक स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।


इन विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने गूगल लिंक जारी किया है, जो भी विद्यार्थी सत्र 2015 से 2023 तक उत्तीर्ण हुए हैं। वह लिंक पर उपलब्ध प्रपत्र के आधार पर समारोह में भाग लेने की सहमति दर्ज करवा सकते हैं। यह लिंक महाविद्यालय की वेबसाइट gcbhuna.ac.in पर भी उपलब्ध है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र ज्याणी ने अधिकतम विद्यार्थियों से समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed