फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA should be alert towards basic facilities

Fatehabad News: ऐसे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करेंगे, जो शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के प्रति सजग हो

Mon, 30 Sep 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
MLA should be alert towards basic facilities
गांव धौलू में चुनावी चर्चा में भाग लेते ग्रामीण।
भूना। विधानसभा चुनाव को लेकर टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धौलू में भी चुनावी खुमार चढ़ा हुआ है। पार्टी की नीतियों और उम्मीदवार के व्यक्तिगत स्वभाव को भी ग्रामीण प्राथमिकता दे रहे हैं। किसी की जुबां पर भाजपा सरकार की बिना खर्ची-बिना पर्ची की नौकरियां देने की चर्चा है तो कोई कांग्रेस की नीतियों को प्रमुखता से बता रहा है।
विज्ञापन

नेताओं के वादों पर ग्रामीण कम विश्वास कर रहे हैं क्योंकि चुनाव में बेतुके वादे भी कर दिए जाते हैं, जिनका दूर-दूर तक कोई वजूद नहीं होता। इसलिए ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मूलभूत सुविधाएं धरातल पर देने वाले नेता को ही वोट देने का विचार विमर्श कर रहे हैं। धौलू बस स्टैंड पर बुजुर्गों की टोली में चुनावी चर्चा के दौरान यह बातें निकलकर सामने आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस भी पार्टी की सरकार बने, उसे ग्रामीण विकास पर अधिक फोकस करना चाहिए। पंजाब से हरियाणा को अलग हुए लगभग 58 साल हो चुके हैं। इस अवधि में गांवों में काफी सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन आज भी कई समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं है। अब इन समस्याओं के समाधान का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव धौलू में कांग्रेस और भाजपा शासन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ग्रामीण अपने-अपने तरीके से आकलन कर रहे हैं। ग्रामीण राजनीतिक लोगों के रोड जुलूस व काफिले तथा सभाओं से दूर हैं। बस स्टैंड पर बड़ के पेड़ के नीचे चुनावी चर्चा करते हुए वरिष्ठ नागरिक मांगेराम, छबीला राम, रूलीराम, शीशपाल आदि ने बताया कि नेताओं को झूठे वादे कभी नहीं करने चाहिए। समाज में जागरूकता आई है। बुजुर्गों ने कहा कि हम ऐसे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करेंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के प्रति सजग हो और धरातल से जुड़ा हुआ हो।


कुम्हार जाति बाहुल गांव है धौलू
गांव धौलू में धार्मिक विचारधारा का काफी प्रभाव है, यहां बस स्टैंड के नजदीक कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं। बाबा रामदेव का मंदिर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां पर वर्ष में एक बार बड़ा मेला भी लगता है। गांव धौलू की आबादी करीब 6200 हैं और मतदाता 3085 हैं। गांव में कुम्हार जाति के लोगों की सबसे अधिक आबादी है। करीब 50 फीसदी से अधिक कुम्हार समाज के लोग रहते हैं। गांव में मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। फिर भी गांव को शहरी तर्ज पर विकसित करने की दिशा में ग्रामीण मिलजुल कर सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं।


गांव में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला
चुनावी चर्चा में बुजुर्गों ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र बबली व कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह के बीच ही मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस सरकार के समय पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने गांव में विकास कार्य काफी करवाए हैं। मगर भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार शिक्षा के बल पर देकर अच्छा काम किया है। बिना खर्ची-बिना पर्ची के चलते गरीब घरों के बच्चाें को भी सरकारी नौकरियां मिली है। लोकसभा के चुनाव में धौलू से कांग्रेस की कुमारी शैलजा को अच्छे वोटों से बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed