फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA's personal secretary Corona positive

टोहाना विधायक के निजी सचिव और एसपी कार्यालय के सात पुलिस कर्मी समेत 66 कोरोना संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
MLA's personal secretary Corona positive
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सैंपलिंग बढ़ने के साथ संक्रमित मरीज भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को टोहाना विधायक देवेंद्र बबली के निजी सचिव की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसके बाद विधायक देवेंद्र बबली ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है हालांकि उनकी पहले रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और सैंपल जांच में ये भी सामने आया था कि उनके शरीर में एंटीबॉडी बन चुके हैं। जिले में सोमवार दोपहर तक 66 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें एसपी कार्यालय के सात कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन सैंपल लिए थे। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1237 हो गई है। इसमें से 494 मरीज सक्रिय हैं और 726 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एंटीजन सैंपल में एसपी कार्यालय सात पुलिस कर्मचारी संक्रमित मिले है। पहले एसपी का सुरक्षा शाखा इंचार्ज और पीएसओ आठ कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट में एसपी कार्यालय का 54 वर्षीय, 43 वर्षीय, 52 वर्षीय, 33 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय तथा 50 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके अलावा हुडा सेक्टर तीन निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, नहर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, हरिजन कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, सुंदर नगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, बीघड़ रोड निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रविदास चौक पर हुई सैंपलिंग में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला युवक, रामनिवासी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सूर्या इंकलेव निवासी 30 वर्षीय युवती, शक्ति नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव भिरड़ाना निवासी 28 वर्षीय युवक, चार मरला कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। जाखल के गांव साधनवास में टीम ने 11 लोगों के सैंपल लिए।् जांच में दो संक्रमित मिले हैं। साधनवास निवासी महिला और उसका पति संक्रमित मिला है। गांव सिधानी में भी दो संक्रमित मिले हैं। 35 वर्षीय महिला और जाखल के एचडीएफसी बैंक कर्मी निवासी भानीखेड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आटीपीसीआर रिपोर्ट में फतेहाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना की गुप्ता कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। टोहाना के मॉडल टाउन निवासी 11 वर्षीय लड़का, टोहाना के भूना रोड निवासी 31 वर्षीय युवती, जमालपुर शेखां निवासी 44 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। सोमवार शाम को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में टोहाना में सात संक्रमित मिले हैं। सीएचसी बड़ोपल में 32 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। भूना में बाप-बेटा संक्रमित मिले हैं। परिथला में दंपति और उनका एक साल का बच्चा संक्रमित पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed