{"_id":"66e361e35856f8c122071244","slug":"mla-napa-sent-a-legal-notice-to-bjp-candidate-sunita-duggal-fatehabad-news-c-21-hsr1033-463172-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक नापा ने भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को भिजवाया कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक नापा ने भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को भिजवाया कानूनी नोटिस
Fri, 13 Sep 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा चुके लक्ष्मण नापा ने रतिया से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को अपने वकील के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भिजवा दिया है। नापा के वकील ने कहा कि सुनीता दुग्गल द्वारा जनसभा में दिए बयान से नापा की सामाजिक मानहानि हुई है और इस कारण उन्हें मानसिक व शारीरिक पीड़ा हुई है। इस जनसभा में मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने दुग्गल को रोका नहीं। नोटिस में 15 दिन के अंदर जनता में नापा से क्षमा मांगने को कहा गया है, नहीं तो उनके व भाजपा के सभी नेताओं के खिलाफ अदालत में दीवानी व फौजदारी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
नोटिस में कहा गया है कि जानबूझ कर रंजिशवंश बेइज्जती करने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए। फिर इस भाषण की क्लिप उनके समर्थकों द्वारा बार-बार सोशल मीडिया पर डाली गई और प्रिंट व सोशल मीडिया पर भी खबरें प्रसारित हुईं। जिससे उनकी मानहानि हुई। इससे पारिवारिक सदस्य भी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं और इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ा है।
ये था मामला
नामांकन के दिन आयोजित जनसभा में सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में नापा का नाम लिए बगैर यह कहा था कि कल को जनता को यह सुनने को नहीं मिलेगा कि आज उनका विधायक जुआ खेल रहा था, सट्टा लगा रहा था या दारू पी रहा था।
विज्ञापन
सुनीता दुग्गल को अपने बयान पर चौक में खड़े होकर माफी मांगने पर माफ करने की बात कही थी, लेकिन दो दिन बाद भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके बाद वीरवार को उन्होंने अपने वकील महेश तनेजा के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
- लक्ष्मण नापा, निवर्तमान विधायक रतिया