फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Missing mobile returned

पुलिस ने तीन लाख कीमत के गुम हुए 20 मोबाइल मालिकों को सौंपे

Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Missing mobile returned
मोबाइल सौंपते एसपी राजेश कुमार। - फोटो : Fatehabad
मोबाइल फोन गुम होने से निराश लोगों को होली पर पुलिस ने उनके मोबाइल बरामद कर उन्हें लौटाए। एसपी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में 20 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। बरामद किए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न परिस्थितियों में गुम हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। ट्रेस किए मोबाइल के मालिकों ने इस बारे ई दिशा केंद्र में मोबाइल गुम होने बारे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इन शिकायतों के आधार पर जिला पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इन सभी मोबाइल फोनों को ट्रेसिंग पर लगाया गया था और इस बारे जांच शुरू की थी। लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इन मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया है। साइबर सेल प्रभारी एएसआई नत्थूराम व उनकी टीम का कहना है कि जब भी किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें, अन्यथा कोई भी व्यक्ति मोबाइल का दुरुपयोग कर आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed