फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Missing married woman's body found in canal

नहर में मिला लापता विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Missing married woman's body found in canal
गांव धारनियां में नहर में विवाहिता का शव मिलने पर पहुंची पुलिस टीम जांच करते हुए। - फोटो : Fatehabad
गांव धारनियां में शुक्रवार सुबह नहर में 23 वर्षीय विवाहिता गुड्डी देवी का शव मिला है। विवाहिता एक दिन पहले लापता हुई थी। शुक्रवार सुबह गांव से गुजर रही नहर में शव मिला। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सदर थाना पुलिस और मृतक विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सदर पुलिस ने मामले में परिजनों के ब्यान पर ससुरालजनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में मृतक गुड्डी देवी के परिजनों ने ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुड्डी देवी व ससुराजनों के बीच घरेलू कलह चल रहा था। मामले के मुताबिक विवाहिता के मायका पक्ष के गांव जांडलीकलां निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय गुड्डी देवी गांव धारनियां में कुलदीप के साथ विवाहित थी। गुड्डी की शादी तीन साल पहले हुई थी। वीरवार सुबह गुड्डी देवी लापता हो गई थी। सूचना मिलने के बाद से गुड्डी देवी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह गुड्डी देवी का शव गांव धारनियां में नहर में मिला। गुड्डी देवी को ससुराल के लोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। गुड्डी देवी की एक बेटी भी है। आरोप है कि ससुरालजनों ने हत्या की है और शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

कोट
मामले में मृतका के परिजनों के ब्यान पर आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed