फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor accused of duping Rs 15,000 arrested

Fatehabad News: 15 हजार रुपये ठगने का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Minor accused of duping Rs 15,000 arrested
फतेहाबाद। थाना शहर की टीम ने दोस्त बनकर फोन करने और इमरजेंसी का झांसा देकर एक युवक से 15 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने एक जून को जसवंत निवासी भिरड़ाना की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में जसवंत ने बताया कि उसकी लगभग छह महीने से गांव सुखलमपुर निवासी प्रवीण के साथ दोस्ती है। उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसमें उसने खुद को प्रवीण बताकर कहा कि उसे आपात स्थिति में 15 हजार रुपये की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उसने अनुरोध किया कि बताए गए मोबाइल फोन नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएं, वह अगले दिन पैसे लौटा देगा। जसवंत ने बताया कि उसने अपनी ओर से 5 हजार रुपये और गांव माजरा के प्रकाश सिंह जो कि एक सीएससी सेंटर चलाता है, से संपर्क कर 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। दो दिन बाद जब वह रतिया गया, तो वहां उसकी मुलाकात असली प्रवीण से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जसवंत ने उससे पैसे वापस करने की बात कही तो प्रवीण ने कहा कि उसने न तो कोई कॉल किया था और न ही किसी प्रकार की धनराशि ली है। इस पर जसवंत को साइबर ठगी का अहसास हुआ पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नाबालिग आरोपी की पहचान कर उसे राजस्थान के नागौर जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed