फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister changed, bus queue shelter not installed, waiting for vehicle under the sky

Fatehabad News: मंत्री बदले, नहीं लगे बस क्यू शेल्टर, आसमान के नीचे वाहन का इंतजार

Tue, 18 Jun 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minister changed, bus queue shelter not installed, waiting for vehicle under the sky
फतेहाबाद। शहर में पांच नए बस क्यू शेल्टर लगाने को लेकर नगर निकाय मंत्री रहे कमल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। नगर परिषद के अधिकारियों ने डिजाइन भी तैयार किए लेकिन मंत्री बदलते ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। हालात ये है कि नए मंत्री आने के बाद भी अधिकारियों ने बस क्यू शेल्टर लगाने की योजना दोबारा से तैयार नहीं की है। भयंकर गर्मी में यात्रियों को बस का इंतजार धूप में करना पड़ रहा है। यहां तक टूटे हुए बस क्यू शेल्टरों की तरफ भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

शहर के भट्टू रोड पर बिना छत और टूटे हुए बस क्यू शेल्टर के नीचे बैठकर यात्री साधनों का इंतजार कर रहे हैं। इसी साल फरवरी माह में तत्कालीन निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने जिला नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए थे कि नगर परिषद एरिया में पांच और नगर पालिका क्षेत्र में तीन-तीन नए बस क्यू शेल्टर लगाए जाएं। हिसार में लगाए जा रहे बस क्यू शेल्टर की तर्ज पर यहां लगाए जाने थे। इसको लेकर डिजाइन भी तैयार किया गया। लेकिन प्रक्रिया इससे आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


वार्डों में जहां जरूरत नहीं वहां लगाए
नगर परिषद में पिछले कार्यकाल में बस क्यू शेल्टर को लेकर चहेते पार्षदों के वार्डों में बेवजह लगाए गए। कई वार्डो में दो से तीन बस क्यू शेल्टर लगाए गए हैं जबकि वहां पर जरूरत नहीं है। हालात ये हैं कि भट्टू रोड पर बस क्यू शेल्टर पूरी तरह से टूटा हुआ है। यहां से रोजाना दो से ढाई हजार लोग भट्टू की तरफ जाते हैं। पुराना बस स्टैंड के सामने पेड़ की छांव लोगों का सहारा है। हांसपुर रोड पर हिसार-सिरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधा नहीं है। यहां भी लोग पेड़ के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले जिम्मेदार :
10 बस क्यू शेल्टर लगाने के लिए पत्र लिखा है : प्रधान
शहर में 10 नए बस क्यू शेल्टर लगाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है जल्द लग जाएंगे। एक साल में शहर का नक्शा बदल जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद

मैं खुद के वार्ड में लगा बस क्यू शेल्टर देने काे तैयार : उपप्रधान
बस क्यू शेल्टर को लेकर मामला संज्ञान में है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। हांसपुर रोड पर भी धूप में यात्री बस का इंतजार करते हैं। मैं खुद के वार्ड में लगे बस क्यू शेल्टर को वहां लगाने को तैयार हूं।
- सविता टुटेजा, उप प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed