फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Babli inspected toilets and dumping points in Fatehabad, Found dirt in office

Fatehabad: मंत्री बबली ने जांचे शौचालय व डंपिंग प्वाइंट; कार्यालय में मिली गंदगी, अफसरों से बोले- देखो हाल

Sat, 23 Dec 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जब कचरा डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्हें डस्टबिन नहीं मिले। अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि चार दीवारी करवाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि चार दीवारी न करवाकर यहां पर हाईड्रोलिक डस्टबिन रखे जाएं और सीसीटीवी कैमरें लगवाएं ताकि निगरानी की जा सके।

विज्ञापन
Minister Babli inspected toilets and dumping points in Fatehabad, Found dirt in office
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार दोपहर को शहर के सार्वजनिक शौचलयों और कचरा डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री बबली सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के सार्वजनिक शौचालय में पहुंचे। मंत्री यहां पर फैली गंदगी देखकर उखड़ गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि खुद के कार्यालय के शौचालय में आकर हालात देखें है, यहां ये हाल है शहर के दूसरे शौचालयों का क्या हाल होगा।

विज्ञापन


देवेंद्र सिंह बबली निरीक्षण कर रहे थे तो मौके पर दुकानदार पहुंच गए और कहा कि शहर के बाकि शौचालयों का भी ये ही हाल है। मंत्री ने उन्हें कहा कि चलो साथ और चेक करवाओ। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली लेबर शेड के पास शौचालय पर पहुंचे यहां भी गंदगी मिली। इसके बाद पुराना बस स्टैंड के पास बने शौचालय का निरीक्षण किया। यहां पर टूंटी टूटी हुई मिली और दरवाजे तक टूटे मिले। यहां तक कि इश्तिहार भी लगे थे।
विज्ञापन


मंत्री ने साथ में मौजूद डीएमसी संजय बिश्रोई, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी और कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को कहा कि अंदर आकर हाल देखिए। मंत्री ने सिवाच अस्पताल के सामने बने कचरा डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी फैली देखी और कोई डस्टबिन न मिलने पर व्यवस्था सुधारने के निदेश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद दोबारा चेक करूंगा। अगर हालत सही नहीं मिली तो कार्रवाई होगी। अभी तो एक सप्ताह का समय देकर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग प्वाइंट पर सीसीटीवी और रखे जाएंगे हाईड्रोलिक डस्टबिन
मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जब कचरा डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्हें डस्टबिन नहीं मिले। अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि चार दीवारी करवाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि चार दीवारी न करवाकर यहां पर हाईड्रोलिक डस्टबिन रखे जाएं और सीसीटीवी कैमरें लगवाएं ताकि निगरानी की जा सके। इश्तिहार और होडिंग लगाने को लेकर भी जगह निर्धारित की जाए। लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाए। अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

18 लाख महंगे टेंडर पर बोले, सात दिन का दिया समय
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का टेंडर 18 लाख रुपये महंगा देने के सवाल पर मंत्री बबली ने कहा कि इसको लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। सफाई को लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह बाद भी सफाई नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।


दोनों एजेंसियों को जारी हो चुके है नोटिस
शहर में डोर टू डोर एजेंसी द्वारा कचरे का समय से उठान न करने और दो दिन कचरे का उठान न किए जाने पर नगर परिषद 1.70 लाख रुपये जुर्माना लगा चुका है। इसके अलावा डीएमसी की टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली थी। इसको लेकर भी नगर परिषद एजेंसी को नोटिस जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed