फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Migrant laborers will live in shelter home : DC

शेल्टर होम में रहेंगे प्रवासी मजदूर ः डीसी

Sun, 29 Mar 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers will live in shelter home : DC
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए जिले में सेफ कैंप बनाकर इन श्रमिकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, सेफ कैंपों में इन सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाए ताकि यदि कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना के संक्रमण की चपेट में आया हो, उसकी समय रहते जांच हो सके और उसे क्वारंटाइन किया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे श्रमिकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें और ऐसे श्रमिकों को समझाया जाए कि वे सेफ कैंपों में रहें और इन्हें खाना, चिकित्सा व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उधर प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो ने रतिया व जाखल से 5-5 बसें भेजी है।
विज्ञापन

पंजाबी के सीमावर्ती क्षेत्रों जाखल व रतिया में रह रहे प्रवासी मजदूरों को लेने के लिए फतेहाबाद डिपो से रविवार को 5-5 बसें रवाना की गई। रोडवेज के जीएम आरएस पूनिया के अनुसार यह बसें प्रवासी मजूदरों को वहां से फतेहाबाद शेल्टर होम ले आएंगी। उपायुक्त रवि प्रकाश ने इस बात से साफ इंकार किया है कि बसे जिले से बाहर जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लाकर उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सात बने कैंपों में रहेंगे मजदूर, यहां-यहां बने कैंप
जिला में कोविड-19 संक्रमण व्यक्तियों के लिए नगर परिषद फतेहाबाद द्वारा राम सेवा समिति धर्मशाला में 30 लोगों, अग्रवाल धर्मशाला में 50 लोगों तथा पंचायत भवन में 20 लोगों की व्यवस्था की गई है। इन कैंपों का इंचार्ज लिपिक प्रवीण कुमार (9468139172) को बनाया है। नगर परिषद टोहाना द्वारा ऑफिस कैंपस में 12 लोगों के लिए सेफ कैंप बनाया है जिसका इंचार्ज एसआई अजैब सिंह (9813574388), नगर पालिका रतिया द्वारा सामुदायिक केंद्र के लिए फायर आपरेटर बलबीर सिंह (9896223818) को इंचार्ज बनाया है जिसमें 40-50 लोगों, अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस के लिए मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र सिंह (9416510498) को इंचार्ज बनाया है जिसमें 30-40 लोगों, जाखल मंडी नगरपालिका द्वारा ऑफिस कैंप के लिए हाउस टैक्स इंसपेक्टर बलजीत कुमार (9802610110) को इंचार्ज बनाया है जिसमें 20 लोगों तथा भूना नगरपालिका द्वारा ऑफिस कैंपस के लिए एसआई सोनू (9813538507) को इंचार्ज बनाया है जिसमें 8 लोगों की व्यवस्था की गई है।
प्रवासी श्रमिकों के लिए भी बनाए होम शेल्टर
इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए उपमंडल टोहाना में टोहाना रेलवे स्टेशन के पास राजकीय प्राथमिक स्कूल में 30 लोगों (इंचार्ज एसआई अजैब सिंह, मो. 9813574388), जाखल रेलवे स्टेशन के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 30 लोगों (इंचार्ज हाउस टैक्स इंसपेक्टर बलजीत कुमार, मो. 9802610110) तथा उपमंडल रतिया में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणवाला में 30 लोगों (इंचार्ज ग्राम सचिव सुखबीर, मो. 9896196444), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाधुवास में 30 लोगों (इंचार्ज ग्राम सचिव रवींद्र सिंह, मो. 9253335352) तथा राजकीय मिडिल स्कूल बबनपुर में 20 लोगों (इंचार्ज ग्राम सचिव अमित कुमार, मो. 9315333238) के लिए सेफ कैंप बनाया गया है।

असंगठित श्रमिकों को मिलेगी वित्तीय सहायता
डीसी ने बताया कि जिला के जो लाभार्थी मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना और निर्माण श्रमिक बोर्ड सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें 1000 रुपये प्रति सप्ताह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, इन लोगों को सभी बुनियादी आवश्यकताएं भी मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। असंगठित श्रमिकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन का प्रारूप भी तैयार किया है जिसे श्रमिकों को भरकर देना होगा। इसके अलावा आवेदन का प्रारूप जिला प्रशासन की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट फतेहाबाद डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर भी उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed