फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Migrant families celebrated Chhath festival

Fatehabad News: फतेहाबाद में भी प्रवासी परिवारों ने मनाया छठ पर्व

Fri, 08 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Migrant families celebrated Chhath festival
टोहाना में छठ पूजा करतीं महिलाएं। 
फतेहाबाद। जिले में रह रहे प्रवासी परिवारों की ओर से छठ पूजा की गई। छठ पूजा को लेकर घाट की कोई व्यवस्था न होने के कारण शहर की जाट धर्मशाला में कृत्रिम घाट बनाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने जाट धर्मशाला में पहुंचकर सूर्यास्त के सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। वहीं, भट्टू में भी पंचायत घर में कृत्रिम घाट बनाया गया।
विज्ञापन

हर साल प्रवासी लोगों द्वारा छठ पूजा का यह पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी श्रद्धालु अपने परिवार के साथ जाट धर्मशाला पहुंचे और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर सूर्यास्त के सूर्य को अर्घ्य दिया। डीजे पर मनभावन गानों की धुन बज रही थी। बच्चे पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
विज्ञापन


श्रद्धा भाव से की गई पूजा
जाट धर्मशाला में चल रहे छठ पूजा के पर्व को लेकर श्रद्धालु रविंद्र सिंह, भूषण, ओमप्रकाश, हरबंस, दिनेश, कैलाश गुप्ता, रवि आदि ने बताया कि महिलाएं जो छठ पूजा के उपलक्ष्य में 36 घंटे का उपवास रखती हैं। वे सूर्यास्त के सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कुछ पूजन सामग्री अपने साथ लेकर आई हैं। इनमें बांस का बना हुआ एक सूप भी शामिल होता है। जिसे बड़ा ही शुभ माना जाता है तथा पूजा के बाद उसे घर में रखा जाता है। इस पूजन सामग्री की टोकरी में विभिन्न तरह के फूल फल धूप अगरबत्ती रहती है। सबसे पहले महिलाएं स्नान करती हैं। उसके बाद श्रद्धा भाव से अपनी पूजन सामग्री को लेकर विधिवत रूप से छठ मैया की पूजा करती हैं। उन्हें धूप अगरबत्ती दिखाकर नमन करते हुए सूर्यास्त के सूर्य को अर्घ्य देती हैं। सूर्यास्त के सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं काफी समय तक छठ मैया का ध्यान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उगते हुए सूर्य को देंगी अर्घ्य
- छठ पूजा कर रही श्रद्धालु महिला लीला देवी, मीरा देवी, प्रेमा देवी, सुनीता व शालू आदि ने बड़े श्रद्धाभाव से अपने आराध्य सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह सूर्योदय के सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे का उपवास खोलेंगी।


भट्टू मंडी में पूर्वांचल के लोगों ने मनाया छठ महापर्व

भट्टू मंडी के पंचायत भवन में पूर्वांचल से आए लोगों ने मां शक्ति युवा क्लब के सौजन्य से छठ पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन बंसीलाल भिगासरा, सरपंच प्रतिनिधि आशीष सिंगला मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चार दिनों तक चलने वाले सूर्योपासना के पर्व छठ के तीसरे दिन वीरवार सायं को छठ व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। भट्टू मंडी के पंचायत भवन में ही तालाब के रूप में ईंट सीमेंट से पक्का जल स्रोत बनाया गया। जहां व्रतियों ने जल में खड़े होकर सूर्य देव की अराधना की। इस दौरान मां शक्ति युवा क्लब के सदस्य अनिल कुमार, पांडव सिंह, गौरेलाल, सीताराम यादव, किशन बारदाना, संजय कुमार, दीपक मुखिया, राहुल कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

टोहाना में छठ पूजा करतीं महिलाएं। 

टोहाना में छठ पूजा करतीं महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed