फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mid day meal cook's Diwali will be dull, salary not received since last four months

Fatehabad News: मिड डे मील रसाइयों की फीकी रहेगी दीपावाली, चार माह से नहीं मिला वेतन

Tue, 29 Oct 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal cook's Diwali will be dull, salary not received since last four months
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में खाना तैयारी करती हुई कुक
फतेहाबाद। राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील बनाने वाले रसाइयों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। दीपावली पर्व होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने सुध नहीं ली है। ऐसे में इनकी दीपावली फीकी रहने वाली है। जिले में करीब 1544 रसाइयए कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नाम से बैंक खाता खोला जाना था और इसी बैंक खाते में बजट आना है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बैंक खाता खुल चुका है और निदेशालय को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है। दोपहर का भोजन तैयार करने के लिए रसाइयों की तैनात की गई हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इन्हें सात हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है। जुलाई माह से अक्तूबर माह तक विभाग ने वेतन जारी नहीं किया है। पहले स्कूलों द्वारा खुद बिल शिक्षा विभाग कार्यालय को भेजा जाता था और फिर वेतन जारी हो जाता था। लेकिन अब निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नाम से निजी बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश दिए थे। इसी बैंक खाते में बजट जारी होना है और फिर यहां से डीडीओ के खाते में फिर कुक को वेतन जारी होना है।
विज्ञापन


चार माह से कर रहे हैं वेतन का इंतजार
मिडिल स्कूल की कुक शकुंतला का कहना है कि चार माह से वेतन नहीं मिला है। हालात ये है कि उन्हें शिक्षकों से उधार लेकर गुजारा करना पड़ रहा है। त्योहार होने के बावजूद भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
छठी 9072
सातवीं 9732
आठवीं 10407

सरकारी स्कूलों में तैनात रसाइयों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। त्योहारी सीजन में जहां सरकार कर्मचारियों को बोनस देने का दावा कर रही है वहीं गर्मी-सदी में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली कुक की सुध नहीं ली जा रही है। सरकार जल्द से जल्द कुक को वेतन जारी करे ताकि वह अपने घर का गुजारा अच्छे से कर सके। - योगेंद्र वर्मा, जिला महासचिव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ

-
शिक्षा विभाग रसाइयों के वेतन को लेकर गंभीर है। जल्द ही वेतन जारी हो जाएगा। इस संबंध में निदेशालय में उच्च अधिकारियों से बात हुई है। - वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed