Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Met with the Roadways GM; consensus reached on several pending demands.

Fatehabad News: रोडवेज जीएम से की मुलाकात कई लंबित मांगों पर बनी सहमति

Tue, 24 Nov 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Met with the Roadways GM; consensus reached on several pending demands.
फतेहाबाद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य पदाधिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के संगठन मजबूती अभियान के तहत राज्य कमेटी ने फतेहाबाद डिपो और टोहाना सब डिपो का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डिपो महाप्रबंधक से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित समस्याएं रखीं।
बातचीत के बाद कई मांगों का मौके पर ही समाधान करवाया गया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल में राज्य प्रधान निशान सिंह, राज्य महासचिव जयबीर घणघस, कार्यकारी प्रधान अनूप लाठर और मुख्य संगठनकर्ता कृष्ण रवीश शामिल रहे।
विज्ञापन

राज्य और डिपो स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक के सामने कर्मचारियों की व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याएं रखीं। इस पर महाप्रबंधक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई लंबित मामलों का मौके पर समाधान किया। इनमें कर्मचारियों के बकाया एलटीसी का भुगतान, पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देना और अन्य लंबित विभागीय मामलों का शीघ्र निपटारा करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान पर कर्मचारियों ने खुशी जताई। फतेहाबाद डिपो प्रधान हनुमान वर्मा, संदीप जांडली और टोहाना सब डिपो के प्रधान, पूर्व प्रधान राजेश खेदड़ तथा राज्य नेता दर्शन सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed