फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Message of patriotism given by presentation in rahgiri, cultural event, fatehabad

राहगीरी में प्रस्तुति से दिया देशभक्ति का संदेश

Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given by presentation in rahgiri, cultural event, fatehabad
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुति देत - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन के प्रांगण में राहगीरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। मौके पर शहीद गुरु तेग बहादुर सहित अन्य शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रस्साकशी, जूडो-कराटे, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसके अलावा स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जेपीएस हाई स्कूल मताना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहाबाद, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। एचएयू हिसार से आए नवदीप गिल और पंकज राय ने गीत के माध्यम से पराली न जलाने के लिए संदेश दिया। सराहनीय और समाज सेवा का कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को पुलिस अधीक्षक ने विजय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद और महापुरुष किसी जाति, समाज व धर्म से न होकर राष्ट्र की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि जिला में आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम थीम पर आधारित हो और आम नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए शिक्षा, खेल, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी अथक प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि राहगीरी का मुख्य मकसद सरकार व प्रशासन का आमजन के साथ अच्छा तालमेल व लोगों के बीच रिश्तों को मधुर बनाना है। समाज व राष्ट्र हित के लिए हर व्यक्ति को कार्य करना चाहिए। बड़े, बुजुर्गों एवं महापुरुषों ने भी हमें ज्ञान व संस्कार दिए है। महापुरुषों के बताए गए रास्तों पर चलकर समाज व देश के नव निर्माण के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार के आदेशों की पालना में प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में खुशियों की बौछार होती है और भाईचारे की भावना पनपती है। इस अवसर पर राहगीरी के नोडल अधिकारी डीएसपी दलजीत सिंह, सुभाष चंद्र, एसएचओ रामधन, यादविंद्र सिंह, ओमप्रकाश, विजेंद्र यादव, भीम सिंह, इंद्र पाल, राजबाला, अनूप सिंह, सर्वजीत मान, विकास जाखल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed