{"_id":"6921fa15d30e324c980adf3e","slug":"meritorious-students-will-get-coaching-for-iit-and-neet-education-department-invites-applications-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-144083-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेधावियों को मिलेगी आईआईटी और नीट की कोचिंग, शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेधावियों को मिलेगी आईआईटी और नीट की कोचिंग, शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन
Sat, 22 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने और आईआईटी और नीट परीक्षा की कोचिंग के लिए चलाई जा रही मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
खंड स्तर पर आवेदन के लिए शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जागरूक भी करेगा। इस बारे में शेड्यूल भी जारी हो चुका है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से मिशन बुनियाद तो 10वीं में पढ़ने वालों से सुपर-100 के आवेदन मांगे गए हैं। पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पंजीकरण अनिवार्य है।
जिले में मिशन बुनियाद के तहत पांच केंद्र चल रहे हैं, जो कि मॉडल संस्कृति स्कूलों में है। इसके अलावा सुपर 100 के विद्यार्थियों को कैथल में नीट और जेईई की तैयारी करवाई जाती है। शिक्षा विभाग की तरफ से 10 दिसंबर तक खंड स्तर पर जागरूकता शिविर होंगे। रतिया में 26 नवंबर, टोहाना में 28 नवंबर, 2 दिसंबर को भट्टूकलां, भूना में 5 दिसंबर और फतेहाबाद में 12 दिसंबर को कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
-
मिशन बुनियाद शेड्यूल
पंजीकरण बंद 16 दिसंबर
एडमिट कार्ड 17 दिसंबर
प्रवेश परीक्षा लेवल एक 24 दिसंबर
प्रवेश परीक्षा लेवल एक परिणाम 20 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो एडमिट कार्ड डाउनलोड 20 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो 30 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो परिणाम 25 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल तीन 03 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल तीन परिणाम 05 मई 2026
काउंसिलिंग एवं प्रवेश शुरू 07 मई 2026
कक्षाएं शुरू 15 मई 2026
-
सुपर-100 शेड्यूल
पंजीकरण बंद 9 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड 6 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल एक 11 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल एक परिणाम 15 मार्च 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो 02 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो परिणाम 30 अप्रैल 2026
कक्षाएं शुरू 5 मई 2026
-
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 और मिशन बुनियाद के बारे में शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को योजना का फायदा उठाना चाहिए। जिले के कई विद्यार्थियों का कोचिंग लेने के लिए अच्छे संस्थानों में दाखिला भी हो चुका है और प्लेसमेंट भी मिली है। जागरूकता को लेकर खंड स्तर पर कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ