{"_id":"6956b5d295bc8964cd0b8d72","slug":"memorandum-submitted-to-the-mla-demanding-solution-to-transfer-and-other-problems-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146266-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग
Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
फतेहाबाद। प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व जिला प्रधान योगेन्द्र वर्मा ने किया।
जिला प्रधान योगेन्द्र वर्मा ने संघ की मांग रखते हुए कहा कि अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा सभी जिलों में लागू कर इसे वरिष्ठता के आधार पर किया जाए। कर्मचारियों पर आश्रित माता-पिता एवं अन्य परिवारजनों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित 42 हजार की आय सीमा को समाप्त कर असीमित किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग की कि वे उनकी इन समस्याओं को सरकार से बातचीत कर समाधान करवाएं। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव अनूप गोरा, राज्य चेयरमैन देवेन्द्र दहिया, जिला उपप्रधान राकेश मदान, वरिष्ठ उप प्रधान भजन कंबोज, भट्टू खंड प्रधान अजीत छाबा रामसरा आदि शामिल रहे।