फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Members of the Christian community halted the work after pointing out that the site was a graveyard

Fatehabad News: कब्रिस्तान की जगह बता ईसाई समुदाय के लोगों ने रुकवाया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Members of the Christian community halted the work after pointing out that the site was a graveyard
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन डालने के दौरान टूटी पेयजल पाइप लाइन स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। स्वामी नगर में सीवरेज डिस्पोजल टैंक निर्माण की जगह पर विवाद खड़ा हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद की ओर से उपलब्ध करवाई गई 20 मरले जमीन पर खोदाई शुरू की गई थी लेकिन ईसाई समुदाय के लोगों ने इसे कब्रिस्तान की जगह बताते हुए काम रुकवा दिया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता देखते हुए सोमवार तक कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग शहर के स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी और हंस कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक बनाया जाना प्रस्तावित है। वीरवार को विभाग ने स्वामी नगर में खोदाई शुरू करवाई थी लेकिन ईसाई समुदाय के लोगों के विरोध के बाद काम बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्वामी नगर निवासी पार्षद ज्ञान सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और काम शुरू करवाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस पर ईसाई समुदाय के लोगों ने शहर थाना और उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को शिकायत दी। इसमें लोगों ने कहा कि इस स्थान पर उनके पूर्वजों की कब्रें हैं। खोदाई के दौरान कंकाल मिलने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने इस जगह पर निर्माण कार्य नहीं करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पार्षद ज्ञान सिंह, पूर्व सरपंच मनोहर लाल और स्थानीय लोगों का कहना है कि डिस्पोजल टैंक का निर्माण इसी स्थान पर किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि कब्रिस्तान के लिए अलग से 6 कनाल जमीन उपलब्ध करवाई गई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने पंचायत करवाई लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार तक काम रुकवा दिया है।
-----------
पहले हो चुका है विवाद
जनस्वास्थ्य विभाग ने पहले कॉलोनी में ही डिस्पोजल टैंक बनाने का प्रयास किया था लेकिन यहां के कुछ लोगों ने एतराज जता दिया। संबंधित लोगों का कहना था कि ये जगह डिस्पोजल टैंक नहीं स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए दान की गई है। इसके बाद अब नई जगह चुनी गई तो विवाद शुरू हो गया। पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने बताया कि साल 2007 में जब वह सरपंच थे तब ईसाई समुदाय के लोगों ने उनसे कहा था कि उनको शव के अंतिम संस्कार के लिए जगह उपलब्ध करवा दें। इस पर 6 कनाल जगह उन्होंने पंचायत का प्रस्ताव पास करके दे दी थी।
---------
हंस कॉलोनी में काम शुरू होते ही टूटी पाइप लाइन
प्रशासन हंस कॉलोनी में जगह तय नहीं कर पाया है। यहां पर पिछले करीब एक माह से काम बंद था। शुक्रवार से फिर सीवरेज प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है लेकिन इस दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट गई। यहां पर करीब 70 फीसदी काम अधूरा है।
---------
ईसाई समुदाय के लोगों को जब जगह दी गई थी तब पैमाइश नहीं हुई थी। इसके चलते यहां पर कई लोगों के परिवारों की कब्र है। खोदाई के दौरान कंकाल निकल रहे हैं इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है। इस बारे में जिलाधिकारी को शिकायत दी गई है और सोमवार तक का समय मांगा गया है।

- आर जोहन बाला सिंह, पादरी
---------
नगर परिषद ने डिस्पोजल टैंक निर्माण के लिए जगह दी है और हाउस से भी पास करवाया गया है लेकिन ईसाई समुदाय के लोग जगह पर दावा कर रहे हैं जबकि उन्हें अलग से जगह दी जा चुकी है। प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा है। स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
- ज्ञान सिंह, पार्षद, स्वामी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed