फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   meeting, worker, protest, deputy cm house

उपमुख्यमंत्री के सिरसा आवास पर महापड़ाव डालेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
meeting, worker, protest, deputy cm house
फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी 17 व 18 जुलाई को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास पर महापड़ाव डालेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू जिला फतेहाबाद की अहम बैठक जिला प्रधान बलवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव बेगराज ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष वीर सिंह, उपप्रधान दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह, हरपाल, ओम प्रकाश, जगदीश सहित जिला कमेटी एवं ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सरकार द्वारा ली जा रही सरकारी बेगार का विरोध किया गया और प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर भी चिंता जाहिर की गई कि चार अप्रैल को मुख्यमंत्री ने 14000 रुपये वेतन देरी पर 500 तक अतिरिक्त देने की घोषणा की थी लेकिन पत्र आज तक जारी नहीं किया गया। यही नहीं पूरा महीना काम करने के बाद भी समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा और न ही समय पर काम के औजार एवं सेफ्टी किट दी जा रही है, जिस कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। जिला सचिव बेगराज ने कहा कि 2007 में लगे ग्रामीण सफाई कर्मी आज भी कच्चे हैं जबकि यूपी में 2008 से इन्हें रेगुलर का दर्जा मिला हुआ है। बेरोजगारी की मार में कम वेतन पर काम करने वाले इन कर्मचारियों से सरकार अब सरकारी बेगार लेने की तैयारी कर रही है। 13 मई को जारी पत्र में गली, नाले, पार्क, शौचालय, सरकारी स्कूल, सभी सरकारी भवनों की साफ-सफाई का कार्य लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस सरकारी बेगार का पूरे प्रदेश में डटकर विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed