फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Massive fire breaks out in shoe factory, goods worth lakhs burnt

Fatehabad News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Thu, 18 Apr 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in shoe factory, goods worth lakhs burnt
मॉडल टाउन में जूता बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद जला सामान। 
भूना। मॉडल टाउन में शांति निकेतन स्कूल के नजदीक जूता बनाने वाली फैक्टरी में विद्युत शाॅट सर्किट से आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा पूरा सामान जल गया। फैक्टरी संचालक के अनुसार 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार सवेरे करीब तीन बजे आग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के आसपास के लोगों ने भी मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर फैक्टरी के अंदर जूते को पेस्ट करने वाले केमिकल की वजह से आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। इसलिए मुख्य अग्निशमन रमेश कुमार व उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत करके पौने घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक संजय कुमार ने बताया कि फैक्टरी में कारीगर मंगलवार शाम को कार्य निपटा कर अपने घर चले गए थे। इसलिए वहां मौके पर कोई नहीं था। आग की घटना में बड़ी जन हानि होने से बच गई। मगर लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार का पालन-पोषण इसी पर निर्भर था। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मौके का निरीक्षण करके उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। जूता फैक्टरी में बुधवार सवेरे करीब तीन बजे जैसे ही आग लगी तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया और संजय कुमार ने फोन करके आग लगने की सूचना दी। हालांकि, पड़ोसियों ने शुरुआती दौर में आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी और मटके व बाल्टी से पानी डालकर अपने स्तर पर बहुत कोशिश की। मगर जूते पेस्ट करने वाले केमिकल से आग उग्र रूप धारण कर गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग कर्मियों को सूचना देकर मदद के लिए गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री के आसपास खड़े लोगों को दूर किया। मार्केट कमेटी की दमकल विभाग की गाड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी देर बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed