{"_id":"633c72b131170929915a6fba","slug":"masonry-mechanic-dies-after-motorcycle-rams-into-bull-roaming-on-road-fatehabad-news-hsr643748864","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घूम रहे सांड से टकराया बाइक सवार, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर घूम रहे सांड से टकराया बाइक सवार, हुई मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर एमएम कॉलेज के पास सांड़ से बाइक सवार टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक सवार गांव भूथनकलां निवासी युवक गोलू की मौत हो गई। मृतक युवक गांव से अपने ससुराल सिरसा रोड पर जा रहा था। हादसा सोमवार देर रात को हुआ है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया।
गांव भूथनकलां निवासी विक्रम ने बताया कि 22 वर्षीय गोलू उसका पड़ोसी है। सोमवार देर रात को वह गांव से अपने ससुराल सिरसा रोड पर जा रहा था। जब रतिया रोड पर एमएम कॉलेज के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद गोलू नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोलू चिनाई मिस्त्री है और उसकी एक वर्षीय बेटी है।
शाम होते ही सड़क पर आ जाते हैं पशु
नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए दो साल से अभियान ही नहीं चलाया है। फिलहाल हालात ये है कि शाम होते ही पशु मुख्य सड़कों पर आ जाते हैं। पशुओं के सड़क पर होने से हादसे होते रहते हैं। शहर फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड, बीघड़ रोड, रतिया रोड व भूना रोड पर शाम होने के बाद पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
पशु से बाइक टकराने से दो दोस्तों की जा चुकी है जान
शहर के सिरसा रोड पर वर्ष 2020 में बाइक पशु से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई थी। फतेहाबाद के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल और अमित बाइक पर सिरसा रोड पर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क के बीच बैठे सांड़ से टकरा गया था। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई थी।
रतिया रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई थी। मोटरसाइकिल पशु से टकरा गया था। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
- जुगलाल, प्रभारी, गुरुनानकपुरा चौकी