फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked youth tried to snatch the chain from the woman

Fatehabad News: नकाबपोश युवकों ने महिला से चेन छीनने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Masked youth tried to snatch the chain from the woman
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला में मंगलवार देर शाम को इलेक्टि्रक स्कूटी पर आ रही महिला के गले से मोटरसाइकिल पर आए नकाबपोश तीन युवकों ने चेन छीनकर भागने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने युवकों का सामना किया तो युवक चैन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक महिला शकुंतला किसी काम से इलेक्टि्रक स्कूटी से आ रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उन्होंने महिला को रूकवा कर गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला ने युवकों सामना किया तो युवक घबरा गए और चेन सड़क पर ही गिर गई। युवक मौके से फरार हो गए। महिला अगर युवकों का सामना न करती तो वह चेन छीनकर फरार हो जाते। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed